अधिक लेनदेन बैंक Unfreeze प्रार्थना पत्र ऑनलाइन
अधिक लेनदेन बैंक Unfreeze प्रार्थना पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह अधिक लेन देन बैंक खाता पुनः सक्रिय (Unfreeze) प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP217 है, बैंक/फाइनेंस से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
अधिक लेन देन बैंक खाता पुनः सक्रिय (Unfreeze) प्रार्थना पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब बैंक द्वारा अधिक या असामान्य लेनदेन के कारण खाते को फ्रीज कर दिया गया हो और उसे पुनः सक्रिय कराने के लिए आवेदन देना हो। यह प्रार्थना पत्र बैंक शाखा में खाता दोबारा चालू कराने की प्रक्रिया के लिए उपयोगी होता है। इसमें आवेदक अपना खाता विवरण, लेनदेन से जुड़ी जानकारी और खाते को पुनः सक्रिय करने का अनुरोध दर्ज कर सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-B
सेवा में,
श्रीमान......................................... महोदय,
..............................................................
विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते अधिक धनराशि के लेन-देन (High Transactions) के कारण फ्रीज खाते को पुनः सक्रिय (Unfreeze) किये जाने के सम्बन्ध में
महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी का बैंक खाता संख्या-............................................. आपकी बैंक शाखा में संचालित है। तथा प्रार्थी/प्रार्थिनी के बैंक खाते में अधिक धनराशि के लेन-देन (High Transactions) के कारण प्रार्थी/प्रार्थिनी का खाता फ्रीज कर दिया गया है, जिसके कारण खाते से किसी प्रकार का लेन-देन नहीं हो पा रहा है और कि प्रार्थी/प्रार्थिनी को दैनिक कार्यों में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रार्थी/प्रार्थिनी के खाते में जो भी लेन-देन हुआ है, वह पूर्णतः वैध एवं सही है तथा यह धनराशि प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार की खेती-बाड़ी, व्यक्तिगत आय एवं वैध स्रोतों से संबंधित है। इसमें किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा या अवैध गतिविधि सम्मिलित नहीं है। प्रार्थी/प्रार्थिनी का बैंक खाता आवश्यक जाँच उपरांत शीघ्र ही अनफ्रीज (Unfreeze) कर पुनः सक्रिय करने की आवश्यकता है, जिससे प्रार्थी/प्रार्थिनी अपने आवश्यक वित्तीय कार्य सुचारु रूप से कर सके। साथ ही, यदि भविष्य में उक्त लेन-देन के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत, फ्रॉड या धोखाधड़ी का मामला सामने आता है, तो उसकी समस्त जिम्मेदारी प्रार्थी/प्रार्थिनी की होगी। प्रार्थी/प्रार्थिनी बैंक द्वारा की जाने वाली किसी भी जाँच प्रताड में पूर्ण सहयोग प्रदान करने हेतु बाध्य रहूँगा/रहूँगी।
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी के बैंक खाते को पुनः सक्रिय (Unfreeze) किये जाने की कृपा करें।
आपकी महान कृपा होगी।
दिनांक-
प्रार्थी/प्रार्थिनी
नाम-....................................................
पिता/पत्नी-...........................................
आधार कार्ड संख्या-.................................
पैन कार्ड संख्या-......................................
पता-.....................................................
............................................................
मोबाईल नम्बर-.......................................
www.kachehriup.com