KACHEHRI UP

अधिक लेनदेन बैंक Unfreeze शपथ पत्र ऑनलाइन

Format No: KA/UP218 Department / Category: बैंक/फाइनेंस

अधिक लेनदेन बैंक Unfreeze शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।

फॉर्मेट विवरण

यह अधिक लेन देन बैंक खाता पुनः सक्रिय (Unfreeze) शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP218 है, बैंक/फाइनेंस से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

अधिक लेन देन बैंक खाता पुनः सक्रिय (Unfreeze) शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब अधिक या असामान्य लेनदेन के कारण बैंक खाते को फ्रीज कर दिया गया हो और उसे पुनः सक्रिय कराने के लिए लिखित घोषणा देना आवश्यक हो। इस शपथ पत्र में आवेदक अपनी पहचान, बैंक खाता विवरण, लेनदेन से संबंधित जानकारी और दिए गए तथ्यों की सत्यता घोषित करता है। इसे बैंक शाखा में खाता पुनः सक्रिय कराने के आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-B

सक्षम-श्रीमान........................................ महोदय,

.........................................................

 शपथ पत्र (अधिक लेन देन बैंक खाता पुनः सक्रिय (Unfreeze)

मैं..................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-................................................................. तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-

धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी का बैंक खाता संख्या-....................................... आपकी बैंक शाखा में संचालित है शपथी का आधार कार्ड संख्या-................................................. व पैन कार्ड संख्या-............................... है। तथा शपथी/शपथिनी के बैंक खाते में अधिक धनराशि के लेन-देन (High Transactions) के कारण शपथी/शपथिनी का खाता फ्रीज कर दिया गया है, जिसके कारण खाते से किसी प्रकार का लेन-देन नहीं हो पा रहा है और कि शपथी/शपथिनी को दैनिक कार्यों में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी के खाते में जो भी लेन-देन हुआ है, वह पूर्णतः वैध एवं सही है तथा यह धनराशि शपथी/शपथिनी के परिवार की खेती-बाड़ी, व्यक्तिगत आय एवं वैध स्रोतों से संबंधित है। इसमें किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा या अवैध गतिविधि सम्मिलित नहीं है।

धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी का बैंक खाता आवश्यक जाँच उपरांत शीघ्र ही अनफ्रीज (Unfreeze) कर पुनः सक्रिय करने की आवश्यकता है, जिससे शपथी/शपथिनी अपने आवश्यक वित्तीय कार्य सुचारु रूप से कर सके। साथ ही, यदि भविष्य में उक्त लेन-देन के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत, फ्रॉड या धोखाधड़ी का मामला सामने आता है, तो उसकी समस्त जिम्मेदारी शपथी/शपथिनी की होगी। शपथी/शपथिनी बैंक द्वारा की जाने वाली किसी भी जाँच प्रताड में पूर्ण सहयोग प्रदान करने हेतु बाध्य रहूँगा/रहूँगी।

धारा-4यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

सत्यापन:-

मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता4 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com