KACHEHRI UP

अंगूठा दर्ज प्रार्थना पत्र ऑनलाइन भरें

Format No: KA/UP273 Department / Category: बैंक/फाइनेंस

अंगूठा दर्ज प्रार्थना पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।

फॉर्मेट विवरण

यह हस्ताक्षर के स्थान पर अंगूठा दर्ज हेतु प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP273 है, बैंक/फाइनेंस से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

हस्ताक्षर के स्थान पर अंगूठा दर्ज हेतु प्रार्थना पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब कोई व्यक्ति हस्ताक्षर करने में असमर्थ हो और उसकी जगह अंगूठे का निशान दर्ज कराया जाना हो। इसमें आवेदक का नाम, पता और आवश्यक जानकारी दर्ज की जा सकती है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-A

सेवा में,

श्रीमान......................................... महोदय,

..............................................................

विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते बैंक खाते में हस्ताक्षर के स्थान पर अंगूठा निशान (Thumb Impression) दर्ज किए जाने के संबंध में।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी का बैंक खाता संख्या–………...……….....……………… आपकी शाखा में संचालित है। पूर्व में प्रार्थी/प्रार्थिनी अपने बैंक खाते से संबंधित सभी लेन-देन एवं आवश्यक कार्यवाही हस्ताक्षर के माध्यम से किया जाता था, किन्तु वर्तमान समय में............................................... कारण के चलते प्रार्थी/प्रार्थिनी हस्ताक्षर करने में असमर्थ है। प्रार्थी/प्रार्थिनी के उक्त बैंक खाते से संबंधित सभी लेन-देन एवं आवश्यक कार्यवाही को सुचारु रूप से संपन्न करने हेतु हस्ताक्षर (Signature) के स्थान पर अंगूठा निशान (Thumb Impression) दर्ज किया जाना अत्यंत आवश्यक एवं न्यायोचित है।

अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी के बैंक खाते में उक्त कारण से हस्ताक्षर के स्थान पर अंगूठा निशान (Thumb Impression) दर्ज किये जाने की कृपा करें।

                                                                                आपकी महान कृपा होगी।

दिनांक-

प्रार्थी/प्रार्थिनी

नाम-....................................................

पिता/पत्नी-...........................................

आधार कार्ड संख्या-.................................

पैन कार्ड संख्या-......................................

पता-.....................................................

............................................................

मोबाईल नम्बर-.......................................

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com