KACHEHRI UP

अन्य ऋण आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरें व प्रिंट करें

Format No: KA/UP90 Department / Category: बैंक/फाइनेंस

अन्य ऋण आवेदन फॉर्म ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर लोन आवेदन हेतु तैयार करें।

फॉर्मेट विवरण

यह अन्य ऋण हेतु format, जिसका format number KA/UP90 है, बैंक/फाइनेंस से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

अन्य ऋण हेतु आवेदन फॉर्म विभिन्न प्रकार के व्यक्तिगत, व्यवसायिक, कृषि या अन्य वित्तीय ऋण प्राप्त करने के लिए उपयोग किया जाने वाला महत्वपूर्ण फॉर्म है। इसमें आवेदक का नाम, पता, आय, व्यवसाय और ऋण से संबंधित आवश्यक जानकारी दर्ज की जा सकती है। यह फॉर्म बैंक, सहकारी समिति, वित्तीय संस्था या संबंधित कार्यालय में ऋण आवेदन प्रक्रिया के दौरान उपयोगी होता है। सही जानकारी भरकर आवेदक अपनी आवश्यकता अनुसार ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकता है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-C

समक्ष-श्रीमान शाखा प्रबंधक महोदय,

...............................................................................................

शपथ पत्र (ऋण हेतु)

मैं..................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-

धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी ........................................................................................ (कार्य/उद्देश्य) के लिए ऋण लेना चाहता/चाहती है, जिसके लिए शपथी/शपथिनी को श्रीमान् जी के बैंक से ऋण की आवश्यकता है।

धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी पर वर्तमान में किसी भी बैंक/राष्ट्रीयकृत बैंक/सहकारी समिति/साधन सहकारी समिति/प्राइवेट फाइनेंसिंग कंपनी अथवा अन्य किसी वित्तीय संस्था का कोई ऋण देय/बकाया नहीं है तथा शपथी/शपथिनी किसी भी बैंक का डिफॉल्टर नहीं है।

धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी जिस कार्य/उद्देश्य के लिए ऋण ले रहा/रही है, उक्त ऋण की संपूर्ण धनराशि उसी कार्य में उपयोग करेगा/करेगी तथा किसी अन्य मद में ऋण का दुरुपयोग नहीं करेगा/करेगी।

धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी ने बैंक के नियमों एवं शर्तों को भली-भांति समझ लिया है तथा उनका पूर्ण रूप से पालन करेगा/करेगी और किसी भी नियम/शर्त का उल्लंघन नहीं करेगा/करेगी।

धारा-5यह कि शपथी/शपथिनी उपरोक्त प्राप्त ऋण की पूर्ण अदायगी बैंक के नियमानुसार होने तक अपना खाता किसी अन्य बैंक/शाखा में स्थानांतरित नहीं कराएगा/कराएगी।

धारा-6यह कि शपथी/शपथिनी अपने उक्त ऋण की किस्तों का भुगतान बैंक के नियमानुसार समय पर करता/करती रहेगा/रहेगी।

धारा-7यह कि शपथी/शपथिनी किसी भी बैंक/वित्तीय संस्था/अथवा अन्य किसी राजकीय संस्था का डिफॉल्टर नहीं है।

धारा-8यह कि शपथी/शपथिनी ने किसी प्रकार का कोई तथ्य नहीं छिपाया है। प्रस्तुत शपथ-पत्र में उल्लिखित समस्त तथ्य सही एवं सत्य हैं। यदि कोई तथ्य असत्य/गलत पाया जाता है, तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी शपथी/शपथिनी की होगी।

धारा-9यह कि शपथी/शपथिनी ने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

सत्यापन:-

मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता8 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com