बैंक खाता Unfreeze प्रार्थना पत्र ऑनलाइन
बैंक खाता Unfreeze प्रार्थना पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह बैंक खाता पुनः सक्रिय (Unfreeze) प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP215 है, बैंक/फाइनेंस से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
बैंक खाता पुनः सक्रिय (Unfreeze) प्रार्थना पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब किसी कारण से बैंक खाता फ्रीज, बंद या अस्थायी रूप से रोक दिया गया हो और उसे पुनः चालू कराने के लिए आवेदन देना हो। यह प्रार्थना पत्र बैंक शाखा में खाता पुनः सक्रिय कराने की प्रक्रिया के लिए उपयोगी होता है। इसमें आवेदक अपना खाता विवरण, फ्रीज होने का कारण और पुनः सक्रिय करने का अनुरोध दर्ज कर सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-A
सेवा में,
श्रीमान......................................... महोदय,
..............................................................
विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते संदिग्ध लेन देन को आवश्यक कार्यवाही हेतु होल्ड/फ्रीज रखते हुए प्रार्थी/प्रार्थिनी का बैंक खाता पुनः सक्रिय (Unfreeze) किये जाने के सम्बन्ध में
महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी का बैंक खाता संख्या-……………………......…………आपकी बैंक शाखा में संचालित है। हाल ही में प्रार्थी/प्रार्थिनी के उक्त खाते में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धनराशि प्रेषित की गई है, जिसके कारण प्रार्थी/प्रार्थिनी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है। उक्त लेन-देन से प्रार्थी/प्रार्थिनी का किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। न तो प्रार्थी/प्रार्थिनी अपना खाता किसी अन्य व्यक्ति को संचालन हेतु दिया है और न ही प्रार्थी/प्रार्थिनी द्वारा कोई संदिग्ध या गलत लेन-देन किया गया है। मुझे उक्त धनराशि के स्रोत के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उक्त संदिग्ध राशि को आवश्यक कार्यवाही हेतु होल्ड/फ्रीज रखते हुए प्रार्थी/प्रार्थिनी के बैंक खाते को पुनः सक्रिय (Unfreeze) किया जाना आवश्यक व जरुरी हैजिससे प्रार्थी/प्रार्थिनी अपने दैनिक वित्तीय कार्य सुचारु रूप से कर सके। साथ ही, यदि जाँच उपरांत उक्त धनराशि को वास्तविक व्यक्ति को वापस करना आवश्यक हो, तो इसमें मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी। प्रार्थी/प्रार्थिनी बैंक की जाँच प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देता/देती हूँ तथा भविष्य में इस राशि के संबंध में कोई दावा/आपत्ति प्रस्तुत नहीं करूँगा/करूँगी।
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी के बैंक खाते में संदिग्ध लेन देन को आवश्यक कार्यवाही हेतु होल्ड/फ्रीज रखते हुए प्रार्थी/प्रार्थिनी का बैंक खाता पुनः सक्रिय (Unfreeze) किये जाने की कृपा करें।
आपकी महान कृपा होगी।
दिनांक-
प्रार्थी/प्रार्थिनी
नाम-....................................................
पिता/पत्नी-...........................................
आधार कार्ड संख्या-.................................
पैन कार्ड संख्या-......................................
पता-.....................................................
............................................................
मोबाईल नम्बर-.......................................
www.kachehriup.com