बैंक खाता Unfreeze शपथ पत्र ऑनलाइन
बैंक खाता Unfreeze शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह बैंक खाता पुनः सक्रिय (Unfreeze) शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP216 है, बैंक/फाइनेंस से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
बैंक खाता पुनः सक्रिय (Unfreeze) शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब किसी कारण से बैंक खाता फ्रीज, बंद या अस्थायी रूप से रोक दिया गया हो और उसे पुनः सक्रिय कराने के लिए लिखित घोषणा देना आवश्यक हो। इस शपथ पत्र में आवेदक अपनी पहचान, बैंक खाता विवरण, खाते के फ्रीज होने से संबंधित जानकारी और दिए गए तथ्यों की सत्यता घोषित करता है। इसे बैंक शाखा में खाता पुनः सक्रिय कराने के आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-A
सक्षम-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (बैंक खाता पुनः सक्रिय (Unfreeze)
मैं..................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-.................................................................. तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी का बैंक खाता संख्या-.............................................. आपकी बैंक शाखा में संचालित है शपथी का आधार कार्ड संख्या-................................................. व पैन कार्ड संख्या-............................... है।
धारा-2यह कि हाल ही में शपथी/शपथिनी के उक्त खाते में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धनराशि प्रेषित की गई है, जिसके कारण शपथी/शपथिनी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है। उक्त लेन-देन से शपथी/शपथिनी का किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। न तो शपथी/शपथिनी अपना खाता किसी अन्य व्यक्ति को संचालन हेतु दिया है और न ही शपथी/शपथिनी द्वारा कोई संदिग्ध या गलत लेन-देन किया गया है।
धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी उक्त धनराशि के स्रोत के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उक्त संदिग्ध राशि को आवश्यक कार्यवाही हेतु होल्ड/फ्रीज रखते हुए शपथी/शपथिनी के बैंक खाते को पुनः सक्रिय (Unfreeze) किया जाना आवश्यक व जरुरी हैजिससे शपथी/शपथिनी अपने दैनिक वित्तीय कार्य सुचारु रूप से कर सके। साथ ही, यदि जाँच उपरांत उक्त धनराशि को वास्तविक व्यक्ति को वापस करना आवश्यक हो, तो इसमें मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी। शपथी/शपथिनी बैंक की जाँच प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देता/देती हूँ तथा भविष्य में इस राशि के संबंध में कोई दावा/आपत्ति प्रस्तुत नहीं करूँगा/करूँगी।
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता4 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com