KACHEHRI UP

बैंक रिकॉर्ड नाम व पिता पति संशोधन पत्र ऑनलाइन

Format No: KA/UP62 Department / Category: बैंक/फाइनेंस

बैंक रिकॉर्ड नाम व पिता पति संशोधन पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।

फॉर्मेट विवरण

यह बैंक रिकार्ड पर नाम व पिता/पति नाम संशोधन हेतु प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP62 है, बैंक/फाइनेंस से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

बैंक रिकार्ड पर नाम व पिता/पति नाम संशोधन हेतु प्रार्थना पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब बैंक खाते, पासबुक या अन्य बैंक रिकॉर्ड में आवेदक के नाम तथा पिता/पति के नाम में सुधार कराना हो। यह प्रार्थना पत्र बैंक शाखा में रिकॉर्ड संशोधन प्रक्रिया के लिए उपयोगी होता है। इसमें आवेदक अपना खाता विवरण, गलत दर्ज नाम, पिता/पति का गलत नाम और सही जानकारी देकर संशोधन का अनुरोध कर सकता है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-C

सेवा में,

श्रीमान शाखा प्रबन्धक महोदय,

..............................................................

शाखा-......................................................


विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते प्रार्थी/प्रार्थिनी व पिता/पति का नाम संशोधन किये जाने के सम्बन्ध में

महोदय,

सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी आपकी बैंक शाखा में खाता/पॉलिसी धारक है जिसका पॉलिसी/खाता संख्या-............................................................... तथा आधार संख्या-................................................... व मोबाईल नम्बर-............................... है। प्रार्थी/प्रार्थिनी के उपरोक्त दस्तावेज पर प्रार्थी/प्रार्थिनी का नाम..................................................... व पिता/पति........................................................ का नाम त्रुटिवश गलत अंकित हो गया था तथा प्रार्थी/प्रार्थिनी के सही दस्तावेजो पर अंकित प्रार्थी/प्रार्थिनी का सही नाम............................................ व पिता/पति................................................. का सही नाम के अनुसार अपने उपरोक्त दस्तावेज में नाम व पिता/पति का सही नाम दर्ज करवाना चाहता/चाहती है जो सही किया जाना न्यायहित में अतिआवश्यक है। यह कि उपरोक्त दोनों नामो से अलग-अलग दो व्यक्ति नहीं है दोनो नाम प्रार्थी/प्रार्थिनी व प्रार्थी/प्रार्थिनी के पिता/पति के ही है।

अत: श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी व प्रार्थी/प्रार्थिनी के पिता/पति का नाम उक्त दस्तावेज पर सही दस्तावेज के अनुसार संशोधन कर सही नाम दर्ज किये जाने की कृपा करे।

आप की महान दया होगी।दिनांक-

संलग्नक:-

1-

ह०/नि०अं०प्रार्थी/प्रार्थिनी

नाम-....................................................

पिता/पति-..............................................

पता-....................................................

..........................................................

मोबाईल नम्बर-........................................

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com