बिजली कनेक्शन विवरण संशोधन शपथ पत्र ऑनलाइन भरें
बिजली कनेक्शन विवरण संशोधन शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार दस्तावेज पाएं।
फॉर्मेट विवरण
यह बिजली कनेक्शन रिकार्ड पर विवरण संशोधन हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP269 है, विधुत विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
बिजली कनेक्शन रिकार्ड पर विवरण संशोधन हेतु शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब विद्युत विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज नाम, पता, पिता/पति का नाम, मोबाइल नंबर या अन्य विवरण में सुधार कराना हो। यह शपथ पत्र उपभोक्ता द्वारा अपने बिजली कनेक्शन से जुड़े रिकॉर्ड में सही जानकारी दर्ज कराने के लिए दिया जाता है। इसमें आवेदक अपनी पहचान, कनेक्शन विवरण और संशोधित जानकारी की सत्यता घोषित करता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-A
समक्ष-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (बिजली कनेक्शन रिकार्ड पर विवरण संशोधन हेतु)
मैं......................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी के नाम बिजली कनेक्शन मकान/दुकान स्थित............................................................................ तहसील-................................. जनपद-.............................. पर लगा है जिसका खाता संख्या-.......................................... है।
धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी के उक्त बिजली कनेक्शन के रिकार्ड पर कुछ विवरण त्रुटिवश गलत अंकित है जो सही करवाना चाहता/चाहती है जो संशोधन करने वाले विवरण निम्न है-
|
क्र. सं. |
विवरण नाम |
गलत विवरण |
सही विवरण |
|
1- |
|||
|
2- |
|||
|
3- |
धारा-3यह कि उपरोक्त बिजली कनेक्शन के रिकार्ड पर गलत विवरण के स्थान पर सही विवरण दर्ज किया जाना न्यायहित में आवश्यक है।
धारा-4यह कि उपरोक्त विवरण अलग-अलग उपभोक्ता (Consumers) से नहीं है बल्कि एक ही उपभोक्ता (Consumers) से सम्बन्धित है।
धारा-5यह कि यदि भविष्य में उपरोक्त विवरण गलत, भ्रामक या कूट रचित पाया जाता है उसकी समस्त जिम्मेदारी शपथी/शपथिनी की होगी।
धारा-6यह कि शपथी/शपथिनी ने किसी भी तथ्य को छुपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता6 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com