दाखिल खारिज नामांतरण NOC दो पक्ष शपथ पत्र
दाखिल खारिज नामांतरण NOC दो पक्ष शपथ पत्र online fill, edit, print और PDF download करें। दोनों पक्षों की सहमति हेतु सही फॉर्मेट पाएँ।
फॉर्मेट विवरण
यह दाखिल-खारिज/नामांतरण/म्यूटेशन हेतु सहमति पत्र NOC दो की तरफ से format, जिसका format number KA/UP121 है, स्थानीय विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
यह दाखिल-खारिज/नामांतरण/म्यूटेशन हेतु सहमति पत्र NOC दो की तरफ से शपथ पत्र फॉर्मेट तब उपयोग होता है जब भूमि या संपत्ति के नामांतरण में दोनों पक्षों की सहमति शपथ के रूप में प्रस्तुत करनी होती है। इसमें संबंधित पक्ष अपनी जानकारी और सहमति स्पष्ट रूप से दर्ज करते हैं।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-D
सक्षम-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (दाखिल-खारिज/नामांतरण/म्यूटेशन हेतु सहमति पत्र NOC)
हम............................................. आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी................................................. पता ग्राम/मोहल्ला-........................................................................................................................... तहसील-................................. जनपद-..................................
व............................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी................................................ पता ग्राम/मोहल्ला-........................................................................................................................... तहसील-.............................. जनपद-.............................. का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करते हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनीगण का मकान/दुकान/सम्पत्ति जिसका गाटा/प्लाट/मकान/दुकान संख्या-.............................. स्थित ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... परगना/वार्ड-....................................... तहसील-............................ जनपद-......................... को ...................................................................... पुत्र/पुत्री/पत्नी........................................................... निवासी-................................................................. तहसील-................................. जनपद-............................. को जरिये बैनामा/दान पत्र जिसका विवरण-.......................... .................................................................................................................... के पक्ष में कर दिया है ।
धारा-2यह कि उपरोक्त मकान/दुकान/सम्पत्ति को क्रेता/दानग्रहीता अपने नाम दाखिल-खारिज/नामांतरण/म्यूटेशन जरिये बैनामा/दान पत्र के आधार पर करवाना चाहता/चाहती है।
धारा-3यह कि उक्त मकान/दुकान/सम्पत्ति पर क्रेता/दानग्रहीता का वैध कब्जा एवं स्वामित्वाधिकार है और क्रेता/दानग्रहीता उक्त संपत्ति केवास्तविक, विधिसम्मत एवं रजिस्टर्ड स्वामी/स्वामिनीहैं, तथा उसी आधार पर क्रेता/दानग्रहीता के नाम दाखिल-खारिज/नामांतरण/म्यूटेशन किया जाना न्यायोचित है।
धारा-4यह कि उक्त मकान/दुकान/सम्पत्ति पर किसी भी प्रकार केविवाद, वाद-विवाद, स्थगन आदेश, कुर्की, निषेधाज्ञा, बंधक, अधिभार, कब्जा-विवाद, पारिवारिक विवाद, न्यायालयीन वाद अथवा अन्य कानूनी बाधासे ग्रस्त नहीं है।
धारा-5यह कि उक्त मकान/दुकान/सम्पत्ति के संबंध में किसी अन्य व्यक्ति का कोई वैध हक, हिस्सा, दावा, आपत्ति, सह-स्वामित्व, बंटवारा दावा अथवा कब्जेदारी अधिकार नहीं है।
धारा-6यह कि क्रेता/दानग्रहीता द्वारा संपत्ति का समस्त विवरण, क्षेत्रफल, चौहद्दी, रास्ता, लंबाई-चौड़ाई आदि अभिलेखों एवं दस्तावेजों के अनुसार सही एवं सत्य है। यदि भविष्य में किसी तथ्य में त्रुटि पाई जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी शपथी/शपथिनीगण होगी।
धारा-7यह कि यदि भविष्य में किसी सक्षम न्यायालय, प्राधिकारी अथवा विभाग द्वारा उक्त संपत्ति के संबंध में कोई विपरीत तथ्य, आपत्ति या विवाद पाया जाता है, तो उसके लिए शपथी/शपथिनीगण स्वयं उत्तरदायी रहेंगे।
धारा-8यह कि उक्त मकान/दुकान/सम्पत्ति का दाखिल-खारिज/नामांतरण/म्यूटेशन क्रेता/दानग्रहीता के नाम कर दिया जाये जिसमे शपथी/शपथिनीगण/विक्रेतागण/दानदातागण को किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है और न ही भविष्य में कभी होगी।
धारा-9यह कि शपथी/शपथिनीगणने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनीगण
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनीगण सत्यापित करते है कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता9 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनीगण
www.kachehriup.com