डेबिट फ्रीज होल्ड प्रार्थना पत्र ऑनलाइन भरें
डेबिट फ्रीज होल्ड प्रार्थना पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर बैंक आवेदन हेतु तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह जालसाजी/धोखाधड़ी से डेबिट फ्रीज/होल्ड हेतु प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP223 है, बैंक/फाइनेंस से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
जालसाजी/धोखाधड़ी से डेबिट फ्रीज/होल्ड हेतु प्रार्थना पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब बैंक खाते में धोखाधड़ी, फर्जी लेनदेन या जालसाजी की आशंका हो और खाते से डेबिट लेनदेन रोकने के लिए आवेदन देना हो।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-D
सेवा में,
श्रीमान......................................... महोदय,
..............................................................
विषय: प्रार्थना पत्र वास्ते बैंक खाते से जालसाजी/धोखाधड़ी द्वारा निकाली गई धनराशि वापस कराए जाने एवं खाते पर डेबिट फ्रीज/होल्ड लगाए जाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है किप्रार्थी/प्रार्थिनी का बैंक खाता संख्या–………...………………… आपकी शाखा में संचालित है। दिनांक-........…………… को प्रार्थी/प्रार्थिनी के उक्त खाते में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जालसाजी/धोखाधड़ी के माध्यम से प्रार्थी/प्रार्थिनी के खाते से मु०–…………………… रुपये की धनराशि बिना अनुमति के निकाल ली गई। जिसका लेन-देन/ट्रांजैक्शन संख्या-................................................. है तथा उक्त लेन-देन पूर्णतः संदिग्ध एवं धोखाधड़ी पूर्ण है, तथा प्रार्थी/प्रार्थिनी द्वारा उक्त धनराशि का कोई अधिकृत हस्तांतरण नहीं किया गया है। प्रार्थी/प्रार्थिनी के उक्त बैंक खाते को तत्काल प्रभाव से डेबिट फ्रीज/होल्ड किया जाए, जिससे आगे किसी प्रकार की अनधिकृत निकासी/लेन-देन न हो सके। तथा प्रार्थी/प्रार्थिनी के बैंक खाते से निकली गई धनराशि वापस दिलाए तथा प्रार्थी/प्रार्थिनी द्वारा उपरोक्त लेन-देन उसके द्वारा अधिकृत नहीं है। यदि जांच के दौरान उक्त लेन-देन प्रार्थी/प्रार्थिनी द्वारा अधिकृत पाया जाता है अथवा किसी अन्य प्रकार से सत्यापित होता है कि लेन-देन वैध था, तो प्रार्थी/प्रार्थिनी बैंक द्वारा वापस की गई धनराशि को बैंक के निर्देशानुसार वापस करने हेतु बाध्य होगा/होगी।
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी के बैंक खाते को डेबिट फ्रीज/होल्ड करते हुए जालसाजी/धोखाधड़ी के द्वारा निकाली गई धनराशि वापस दिलाए जाने की कृपा करें।
आपकी महान कृपा होगी।
दिनांक-
प्रार्थी/प्रार्थिनी
नाम-....................................................
पिता/पत्नी-...........................................
आधार कार्ड संख्या-.................................
पैन कार्ड संख्या-......................................
पता-.....................................................
............................................................
मोबाईल नम्बर-.......................................
www.kachehriup.com