डेबिट फ्रीज होल्ड शपथ पत्र ऑनलाइन भरें
डेबिट फ्रीज होल्ड शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर बैंक आवेदन हेतु तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह जालसाजी/धोखाधड़ी से डेबिट फ्रीज/होल्ड हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP224 है, बैंक/फाइनेंस से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
जालसाजी/धोखाधड़ी से डेबिट फ्रीज/होल्ड हेतु शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब बैंक खाते में फर्जी लेनदेन, धोखाधड़ी या जालसाजी की आशंका होने पर खाते से डेबिट लेनदेन रोकने के लिए लिखित घोषणा देना आवश्यक हो।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-D
समक्ष-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (जालसाजी/धोखाधड़ी से डेबिट फ्रीज/होल्ड हेतु)
मैं............................................ आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................. पता ग्राम/मोहल्ला-.............................................................. तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी का बैंक खाता संख्या–………...……………………… आपकी शाखा में संचालित है। दिनांक-........…………… को शपथी/शपथिनी के उक्त खाते में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जालसाजी/धोखाधड़ी के माध्यम से शपथी/शपथिनी के खाते से मु०–…………………… रुपये की धनराशि बिना अनुमति के निकाल ली गई। जिसका लेन-देन/ट्रांजैक्शन संख्या-................................................. है ।
धारा-2यह कि उक्त लेन-देन पूर्णतः संदिग्ध एवं धोखाधड़ी पूर्ण है, तथा शपथी/शपथिनी द्वारा उक्त धनराशि का कोई अधिकृत हस्तांतरण नहीं किया गया है। शपथी/शपथिनी के उक्त बैंक खाते को तत्काल प्रभाव से डेबिट फ्रीज/होल्ड किया जाए, जिससे आगे किसी प्रकार की अनधिकृत निकासी/लेन-देन न हो सके। तथा शपथी/शपथिनी के बैंक खाते से निकली गई धनराशि वापस दिलाए तथा शपथी/शपथिनी द्वारा उपरोक्त लेन-देन उसके द्वारा अधिकृत नहीं है। यदि जांच के दौरान उक्त लेन-देन शपथी/शपथिनी द्वारा अधिकृत पाया जाता है अथवा किसी अन्य प्रकार से सत्यापित होता है कि लेन-देन वैध था, तो शपथी/शपथिनी बैंक द्वारा वापस की गई धनराशि को बैंक के निर्देशानुसार वापस करने हेतु बाध्य होगा/होगी।
धारा-3यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता3 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com