KACHEHRI UP

धर्म परिवर्तन प्रार्थना पत्र ऑनलाइन भरें व प्रिंट करें

Format No: KA/UP253 Department / Category: धर्म

धर्म परिवर्तन प्रार्थना पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार फॉर्म आसानी से पाएं।

फॉर्मेट विवरण

यह धर्म परिवर्तन हेतु प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP253 है, धर्म से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

धर्म परिवर्तन हेतु प्रार्थना पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन से संबंधित सूचना, घोषणा या आवेदन संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत करना चाहता है। इसमें आवेदक का नाम, पता, वर्तमान विवरण, परिवर्तन से जुड़ी जानकारी और आवश्यक कारण लिखे जा सकते हैं। यह प्रार्थना पत्र सरकारी कार्यालय, तहसील, नोटरी, संबंधित विभाग या अन्य कानूनी प्रक्रिया में आवेदन के रूप में उपयोगी हो सकता है। सही जानकारी भरकर आवेदक अपनी बात स्पष्ट रूप से प्रस्तुत कर सकता है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-A

सेवा में,

श्रीमान........................................ महोदय,

.........................................................

विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते मूल/पूर्व धर्म...................को त्यागकर.................धर्म में परिवर्तन किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र

महोदय,

सविनय निवेदन है किप्रार्थी/प्रार्थिनीअपने व्यक्तिगत विचारों, आस्था एवं स्वेच्छा के आधार पर दिनांक-................... को अपना मूल/पूर्व धर्म........................... को त्याग कर....................................धर्म स्वीकार कर रहा/रही हूँ। इसके साथ ही प्रार्थी/प्रार्थिनी ने अपना पूर्व/अभिलेखों में अंकित नाम.........................................त्याग कर अपना नया नाम............................................रख लिया है, तथा उक्त तिथि से प्रार्थी/प्रार्थिनी अपने नए नाम एवं नए धर्म से ही जाना/पहचाना जाएगा/जाएगी। प्रार्थी/प्रार्थिनी अपने नए धर्म एवं नए नाम का पूर्ण सम्मान करेगा/करेगी तथा उसे अपने धर्म के समान आस्था एवं श्रद्धा के साथ अपनाएगा/अपनाएगी। प्रार्थी/प्रार्थिनी उक्त तिथि के पश्चात वह अपने पुराने नाम एवं पूर्व धर्म का किसी भी प्रकार से उपयोग/प्रयोग नहीं करेगा/करेगी।यह धर्म परिवर्तन प्रार्थी/प्रार्थिनी द्वारा पूर्णतः स्वेच्छा, स्वतंत्र इच्छा एवं अपने व्यक्तिगत विचारों एवं आस्था के आधार पर किया गया है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई दबाव, प्रलोभन, धोखाधड़ी या गलत उद्देश्य सम्मिलित नहीं है। तथा इस धर्म परिवर्तन के संबंध में प्रार्थी/प्रार्थिनी पर किसी भी धर्म गुरु, परिवारजन, रिश्तेदार, समाज, संस्था, विभाग अथवा किसी अन्य व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है तथा इसके लिए किसी भी प्रकार का धन, संपत्ति या अन्य लाभ का लेन-देन नहीं हुआ है प्रार्थी/प्रार्थिनी द्वारा अपने पूर्व/मूल नाम एवं धर्म के संबंध में किसी प्रकार का कोई अपमान नहीं किया गया है तथा इस संबंध में कोई वाद-विवाद या मुकदमा न तो पंजीकृत है और न ही विचाराधीन है, न ही पूर्व में रहा है तथा न ही कोई ऐसी घटना घटित की गई है जिससे भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न होने की संभावना हो। प्रार्थी/प्रार्थिनी को नए नाम एवं नए धर्म को स्वीकार करने हेतु अनुमति प्रदान की जाए, जो न्यायोचित एवं आवश्यक है।

 अतः श्रीमान जी से सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी को नए नाम एवं नए धर्म को स्वीकार करने हेतु अनुमति प्रदान करने की कृपा करे।

आपकी महान कृपा होगी।

दिनांक-

प्रार्थी/प्रार्थिनी

नाम-....................................................

पिता/पत्नी-...........................................

पता-.....................................................

............................................................

मोबाईल नम्बर-.......................................

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com