धर्म परिवर्तन शपथ पत्र ऑनलाइन भरें व प्रिंट करें
धर्म परिवर्तन शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन या घोषणा हेतु तैयार दस्तावेज पाएं।
फॉर्मेट विवरण
यह धर्म परिवर्तन हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP254 है, धर्म से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
धर्म परिवर्तन हेतु शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब कोई व्यक्ति अपनी इच्छा और सहमति से धर्म परिवर्तन से संबंधित घोषणा लिखित रूप में देना चाहता है। इसमें आवेदक का नाम, पता, पहचान विवरण, पूर्व धर्म, नया धर्म और घोषणा से जुड़ी जरूरी जानकारी शामिल की जा सकती है। यह शपथ पत्र संबंधित कार्यालय, तहसील, नोटरी या कानूनी प्रक्रिया में धर्म परिवर्तन से जुड़ी घोषणा प्रस्तुत करने के लिए उपयोगी हो सकता है। सही जानकारी भरकर आवेदक अपनी बात स्पष्ट और व्यवस्थित रूप से दर्ज कर सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-A
समक्ष-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (धर्म परिवर्तन हेतु)
मैं............................................ आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी अपने व्यक्तिगत विचारों, आस्था एवं स्वेच्छा के आधार पर दिनांक-................... को अपना मूल/पूर्व धर्म........................... को त्याग कर.................................... धर्म स्वीकार कर रहा/रही हूँ। इसके साथ ही शपथी/शपथिनी ने अपना पूर्व/अभिलेखों में अंकित नाम......................................... त्याग कर अपना नया नाम............................................ रख लिया है, तथा उक्त तिथि से शपथी/शपथिनी अपने नए नाम एवं नए धर्म से ही जाना/पहचाना जाएगा/जाएगी। शपथी/शपथिनी अपने नए धर्म एवं नए नाम का पूर्ण सम्मान करेगा/करेगी तथा उसे अपने धर्म के समान आस्था एवं श्रद्धा के साथ अपनाएगा/अपनाएगी।
धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी उक्त तिथि के पश्चात वह अपने पुराने नाम एवं पूर्व धर्म का किसी भी प्रकार से उपयोग/प्रयोग नहीं करेगा/करेगी। यह धर्म परिवर्तन शपथी/शपथिनी द्वारा पूर्णतः स्वेच्छा, स्वतंत्र इच्छा एवं अपने व्यक्तिगत विचारों एवं आस्था के आधार पर किया गया है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई दबाव, प्रलोभन, धोखाधड़ी या गलत उद्देश्य सम्मिलित नहीं है। तथा इस धर्म परिवर्तन के संबंध में शपथी/शपथिनी पर किसी भी धर्म गुरु, परिवारजन, रिश्तेदार, समाज, संस्था, विभाग अथवा किसी अन्य व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है तथा इसके लिए किसी भी प्रकार का धन, संपत्ति या अन्य लाभ का लेन-देन नहीं हुआ है।
धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी द्वारा अपने पूर्व/मूल नाम एवं धर्म के संबंध में किसी प्रकार का कोई अपमान नहीं किया गया है तथा इस संबंध में कोई वाद-विवाद या मुकदमा न तो पंजीकृत है और न ही विचाराधीन है, न ही पूर्व में रहा है तथा न ही कोई ऐसी घटना घटित की गई है जिससे भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न होने की संभावना हो। शपथी/शपथिनी को नए नाम एवं नए धर्म को स्वीकार करने हेतु अनुमति प्रदान की जाए, जो न्यायोचित एवं आवश्यक है।
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी ने किसी भी तथ्य को छुपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता4 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com