KACHEHRI UP

Document Verification शपथ पत्र ऑनलाइन भरें

Format No: KA/UP229 Department / Category: दस्तावेज सत्यापन/काउंसलिंग

Document Verification शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर counseling दस्तावेज सत्यापन हेतु तैयार करें।

फॉर्मेट विवरण

यह काउंसलिंग में दस्तावेज सत्यापन Document Verification शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP229 है, दस्तावेज सत्यापन/काउंसलिंग से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

काउंसलिंग में दस्तावेज सत्यापन Document Verification शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब प्रवेश, भर्ती, काउंसलिंग या चयन प्रक्रिया में जमा किए गए दस्तावेजों की सत्यता के संबंध में लिखित घोषणा देनी हो। इस शपथ पत्र में आवेदक अपनी पहचान, शैक्षिक प्रमाणपत्र, आरक्षण, जन्मतिथि या अन्य दस्तावेजों की जानकारी सही होने की घोषणा करता है। इसे कॉलेज, विश्वविद्यालय, भर्ती बोर्ड या संबंधित संस्थान में counseling और document verification प्रक्रिया के दौरान लगाया जा सकता है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-A

समक्ष-श्रीमान........................................ महोदय,

.........................................................

 शपथ पत्र (काउंसलिंग में दस्तावेज सत्यापन Document Verification)

मैं......................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-

धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी द्वारा........................................................................ पद हेतु आवेदन किया गया है, जिसका आवेदन संख्या-.................................................... है।

धारा-2यह कि उक्त पद के चयन हेतु शपथी/शपथिनी का दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) दिनांक-.......................... को निर्धारित है।

धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी द्वारा आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत किए गए समस्त दस्तावेज, प्रमाण-पत्र एवं अन्य सभी अभिलेख, प्रपत्र तथा काउंसलिंग के समय प्रस्तुत किए जाने वाले सभी दस्तावेज, प्रमाण-पत्र एवं अन्य अभिलेख, प्रपत्र पूर्णतः सत्य, सही एवं प्रमाणिक हैं। इनमें किसी भी प्रकार की कूट रचना (फर्जीवाड़ा) अथवा छेड़छाड़ नहीं की गई है।

धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी वर्तमान में भारत सरकार, राज्य सरकार अथवा किसी स्थानीय निकाय/निगम /संस्था/विभाग में किसी भी पद पर कार्यरत नहीं है।

धारा-5यह कि शपथी/शपथिनी वर्तमान में किसी विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय अथवा अन्य किसी नियमित शैक्षणिक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत नहीं है।

धारा-6यह कि शपथी/शपथिनी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है तथा उसके विरुद्ध किसी भी न्यायालय/प्राधिकरण में कोई आपराधिक वाद विचाराधीन या लंबित नहीं है और न ही किसी प्रकार की जाँच/विवेचना प्रचलित है।

धारा-7यह कि शपथी/शपथिनी को पूर्व में किसी भी संस्था, विभाग, कंपनी, विद्यालय, महाविद्यालय अथवा अन्य प्रतिष्ठान से न तो निष्कासित किया गया है और न ही ब्लैकलिस्ट किया गया है।

धारा-8यह कि यदि उपरोक्त कथनों में से कोई भी तथ्य असत्य या भ्रामक पाया जाता है, तो शपथी/शपथिनी के विरुद्ध विधि अनुसार कार्यवाही की जा सकेगी, जिसके लिए शपथी/शपथिनी स्वयं उत्तरदायी होगा/होगी।

धारा-9यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

सत्यापन:-

मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता9 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com