डुप्लीकेट बैंक पासबुक प्रार्थना पत्र ऑनलाइन
डुप्लीकेट बैंक पासबुक प्रार्थना पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह डुप्लीकेट बैंक पास बुक हेतु प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP170 है, बैंक/फाइनेंस से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
डुप्लीकेट बैंक पास बुक हेतु प्रार्थना पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब बैंक पासबुक खो जाए, खराब हो जाए या नई पासबुक जारी कराने की आवश्यकता हो। इसमें आवेदक अपना खाता विवरण और आवश्यक जानकारी दर्ज कर सकता है। यह प्रार्थना पत्र बैंक शाखा में डुप्लीकेट पासबुक प्राप्त करने की प्रक्रिया के लिए उपयोगी होता है। सही जानकारी भरकर आवेदक नई या पुनः जारी पासबुक के लिए अनुरोध कर सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-A
सेवा में,
श्रीमान......................................... महोदय,
..............................................................
विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते डुप्लीकेट बैंक पासबुक निर्गत किये जाने के सम्बन्ध में
महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी का बैंक खाता आपकी शाखा में........................................... है जिसका खाता संख्या-.............................................................. व आधार कार्ड संख्या-.............................................. व पैन कार्ड संख्या-................................................. एवं इमेल आई० डी०............................................................................. व मोबाईल नम्बर-.......................................... है। उपरोक्त बैंक खाते से संबंधित मूल बैंक पासबुक प्रार्थी/प्रार्थिनी से कहीं गुम/खो गई है। प्रार्थी/प्रार्थिनी द्वारा उक्त पासबुक को यथासंभव खोजा गया, किन्तु वह अब तक प्राप्त नहीं हो सकी है। तथा प्रार्थी/प्रार्थिनी को अपने बैंक खाते के नियमित संचालन, लेन-देन के अभिलेख, बैंकिंग प्रयोजनों तथा अन्य आवश्यक कार्यों हेतु उक्त बैंक पासबुक की आवश्यकता है। इस कारण प्रार्थी/प्रार्थिनी को उक्त खाते की डुप्लीकेट/नई बैंक पासबुक बैंक के प्रचलित नियमों, शर्तों, सत्यापन प्रक्रिया तथा देय सेवा-शुल्क के अधीन जारी किया जाना न्यायोचित एवं आवश्यक है। प्रार्थी/प्रार्थिनी बैंक द्वारा इस संबंध में जो भी औपचारिकताएँ, शुल्क, नियम अथवा शर्तें निर्धारित की जाएँगी, वे उसे पूर्णतः मान्य होंगी। प्रार्थी/प्रार्थिनी के उपरोक्त बैंक खाते के संबंध में खोई हुई मूल पासबुक के स्थान पर डुप्लीकेट पासबुक पुनः निर्गत किया जाना आवश्यक है। व प्रार्थी/प्रार्थिनी को यदि भविष्य में खोई हुई मूल पासबुक प्राप्त हो जाती है, तो उसका किसी भी प्रकार से उपयोग, दुरुपयोग अथवा प्रस्तुतिकरण नहीं करेगा/करेगी। ऐसी स्थिति में प्रार्थी/प्रार्थिनी तत्काल संबंधित बैंक शाखा को इसकी सूचना देगा/देगी तथा बैंक के निर्देशानुसार उक्त मूल पासबुक को शाखा में जमा/समर्पित कर देगा/देगी।
अत: श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी को डुप्लीकेट बैंक पासबुक निर्गत किये जाने कीकृपा करे।
दिनांक-
प्रार्थी/प्रार्थिनी
नाम-......................................
पिता/पत्नी-.............................
पता-......................................
............................................
मोबाईल नम्बर-.........................
www.kachehriup.com