डुप्लीकेट बैंक पासबुक शपथ पत्र ऑनलाइन
डुप्लीकेट बैंक पासबुक शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह डुप्लीकेट बैंक पास बुक हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP171 है, बैंक/फाइनेंस से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
डुप्लीकेट बैंक पास बुक हेतु शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब बैंक पासबुक खो जाए, खराब हो जाए या पुनः जारी कराने के लिए लिखित घोषणा देना आवश्यक हो। इस शपथ पत्र में आवेदक अपनी पहचान, बैंक खाता विवरण, पासबुक खोने या खराब होने से जुड़ी जानकारी और दिए गए तथ्यों की सत्यता घोषित करता है। इसे बैंक शाखा में डुप्लीकेट पासबुक आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-A
सक्षम-श्रीमान शाखा प्रबंधक महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (डुप्लीकेट बैंक पास बुक हेतु)
मैं..................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी का बैंक खाता आपकी शाखा में................................................. है जिसका खाता संख्या-...................................................................... व आधार कार्ड संख्या-........................................... व पैन कार्ड संख्या-...................................... एवं इमेल आई० डी०............................................................................. व मोबाईल नम्बर-.......................................... है।
धारा-3यह कि उपरोक्त बैंक खाते से संबंधित मूल बैंक पासबुक शपथी/शपथिनी से कहीं गुम/खो गई है। शपथी/शपथिनी द्वारा उक्त पासबुक को यथासंभव खोजा गया, किन्तु वह अब तक प्राप्त नहीं हो सकी है। तथा शपथी/शपथिनी को अपने बैंक खाते के नियमित संचालन, लेन-देन के अभिलेख, बैंकिंग प्रयोजनों तथा अन्य आवश्यक कार्यों हेतु उक्त बैंक पासबुक की आवश्यकता है। इस कारण शपथी/शपथिनी को उक्त खाते की डुप्लीकेट/नई बैंक पासबुक बैंक के प्रचलित नियमों, शर्तों, सत्यापन प्रक्रिया तथा देय सेवा-शुल्क के अधीन जारी किया जाना न्यायोचित एवं आवश्यक है। शपथी/शपथिनी बैंक द्वारा इस संबंध में जो भी औपचारिकताएँ, शुल्क, नियम अथवा शर्तें निर्धारित की जाएँगी, वे उसे पूर्णतः मान्य होंगी।
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी के उपरोक्त बैंक खाते के संबंध में खोई हुई मूल पासबुक के स्थान पर डुप्लीकेट पासबुक पुनः निर्गत किया जाना आवश्यक है। व शपथी/शपथिनी को यदि भविष्य में खोई हुई मूल पासबुक प्राप्त हो जाती है, तो उसका किसी भी प्रकार से उपयोग, दुरुपयोग अथवा प्रस्तुतिकरण नहीं करेगा/करेगी। ऐसी स्थिति में शपथी/शपथिनी तत्काल संबंधित बैंक शाखा को इसकी सूचना देगा/देगी तथा बैंक के निर्देशानुसार उक्त मूल पासबुक को शाखा में जमा/समर्पित कर देगा/देगी।
धारा-5यह कि शपथी/शपथिनी ने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता5 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com