डुप्लीकेट पैन कार्ड नम्बर प्रार्थना पत्र ऑनलाइन
डुप्लीकेट पैन कार्ड नम्बर प्रार्थना पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन के लिए तैयार फॉर्म पाएं।
फॉर्मेट विवरण
यह डुप्लीकेट पैन कार्ड नम्बर प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP267 है, आयकर विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
डुप्लीकेट पैन कार्ड नम्बर प्रार्थना पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब किसी व्यक्ति को अपना PAN card number दोबारा प्राप्त करना हो या PAN से संबंधित रिकॉर्ड की जानकारी के लिए आवेदन देना हो। यह प्रार्थना पत्र उन लोगों के लिए उपयोगी है जिनका पैन कार्ड खो गया है, नंबर याद नहीं है या रिकॉर्ड में पैन नंबर की जानकारी आवश्यक है। इसमें आवेदक का नाम, पिता का नाम, पता, जन्मतिथि और जरूरी पहचान विवरण लिखा जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-A
सेवा में,
श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते पैन कार्ड संख्या को तलाश कर उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में
महोदय,
सविनय निवेदन है प्रार्थी/प्रार्थिनी ने ............................................................ के माध्यम से अपना पैन कार्ड बनवाया था, जिसका पैन कार्ड संख्या प्रार्थी/प्रार्थिनी को ज्ञात नहीं है। प्रार्थी/प्रार्थिनी का उक्त पैन कार्ड कहीं गुम हो गया है। प्रार्थी/प्रार्थिनी द्वारा काफी खोजबीन की गई, किन्तु पैन कार्ड प्राप्त नहीं हुआ। प्रार्थी/प्रार्थिनी को द्वितीय (Duplicate) पैन कार्ड की आवश्यकता है। शपथी/शपथिनी के उक्त पैन कार्ड पर दर्ज विवरण निम्न प्रकार है-
नाम-.............................................................
पिता का नाम-..................................................
जन्म तिथि-....................................................
पता-............................................................
आधार कार्ड संख्या-..........................................
प्रार्थी/प्रार्थिनी के खोए हुए पैन कार्ड की संख्या का पता लगाकर उपलब्ध कराया जाना आवश्यक एवं अत्यंत आवश्यक है, जिससे द्वितीय पैन कार्ड प्राप्त किया जा सके।
अतः श्रीमान जी से सविनय निवेदन है कि उपरोक्त खोए हुए पैन कार्ड संख्या को तलाश कर उपलब्ध करने की कृपा करें।
आपकी महान कृपा होगी।
दिनांक-
प्रार्थी/प्रार्थिनी
नाम-....................................................
पिता/पत्नी-...........................................
पता-.....................................................
............................................................
मोबाईल नम्बर-.......................................
www.kachehriup.com