डुप्लीकेट पैन कार्ड नम्बर शपथ पत्र ऑनलाइन
डुप्लीकेट पैन कार्ड नम्बर शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु दस्तावेज तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह डुप्लीकेट पैन कार्ड नम्बर शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP268 है, आयकर विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
डुप्लीकेट पैन कार्ड नम्बर शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब किसी व्यक्ति का PAN card खो गया हो, पैन नम्बर याद न हो या पैन से संबंधित जानकारी दोबारा प्राप्त करने के लिए दस्तावेज देना आवश्यक हो। इस शपथ पत्र में आवेदक अपनी पहचान, पिता/पति का नाम, पता, जन्मतिथि और पैन कार्ड से जुड़े विवरण की सत्यता घोषित करता है। इसे संबंधित कार्यालय, जनसेवा केंद्र या आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक दस्तावेज के रूप में लगाया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-A
समक्ष-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (डुप्लीकेट पैन कार्ड नम्बर)
मैं.......................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी ने ............................................................ के माध्यम से अपना पैन कार्ड बनवाया था, जिसका पैन कार्ड संख्या शपथी/शपथिनी को ज्ञात नहीं है।
धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी का उक्त पैन कार्ड कहीं गुम हो गया है। शपथी/शपथिनी
द्वारा काफी खोजबीन की गई, किन्तु पैन कार्ड प्राप्त नहीं हुआ। शपथी/शपथिनी को द्वितीय (Duplicate) पैन कार्ड की आवश्यकता है।
शपथी/शपथिनी के उक्त पैन कार्ड पर दर्ज विवरण
निम्न प्रकार है-
नाम-.............................................................
पिता का नाम-..................................................
जन्म तिथि-....................................................
पता-............................................................
आधार कार्ड संख्या-..........................................
धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी के खोए हुए पैन कार्ड की संख्या का पता लगाकर उपलब्ध कराया जाना आवश्यक एवं अत्यंत आवश्यक है, जिससे द्वितीय पैन कार्ड प्राप्त किया जा सके।
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी ने किसी भी तथ्य को छुपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता4 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com