KACHEHRI UP

जेल

Format No: KA/UP325 Department / Category: जेल विभाग

FORMAT - - - - botom-2cm

फॉर्मेट विवरण

यह जेल format, जिसका format number KA/UP325 है, जेल विभाग से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

यह जेल format, जिसका format number उपलब्ध है, जेल विभाग से संबंधित है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

समक्ष-श्रीमान अधीक्षक महोदय, जिला कारागार, जनपद–बाराबंकी, उत्तर प्रदेश

शपथ-पत्र

मैं.............................. उम्र लगभग....... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी ............................... निवासी ग्राम/मो०............................................... थाना- ............................... तहसील-..................................... जनपद-............................ का/की हूँ व शपथपूर्वक बयान करता/करती हूँ कि-

धारा–1. यह कि श्री/श्रीमती.................................................................................. पुत्र/पुत्री/पत्नी श्री ......................................................................, मुकदमा अपराध संख्या ......................................................................, अंतर्गत धारा..................................................................................................................., थाना...................................., जनपद.................................. से संबंधित प्रकरण में विचाराधीन/सिद्धदोष बंदी के रूप में जिला कारागार, बाराबंकी में निरुद्ध हैं।

धारा–2. यह कि उपर्युक्त बंदी मेरे............................................................ हैं तथा मेरा उनसे ............................................................ का संबंध है।

धारा–3. यह कि शपथी/शपथिनी का मोबाइल नंबर.................................................... है, जिसकी सिम शपथी/शपथिनी के नाम से पंजीकृत एवं शपथी/शपथिनी द्वारा वर्तमान में प्रयोग की जा रही है। शपथी/शपथिनी का आधार कार्ड संख्या............................................................ है। मोबाइल नंबर तथा आधार कार्ड से संबंधित प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां इस शपथ-पत्र के साथ संलग्न हैं।

धारा–4. यह कि द्वितीय मोबाइल नंबर, यदि कोई हो, .................................................. है, जो श्री/श्रीमती .................................................. पुत्र/पुत्री/पत्नी श्री....................................................... के नाम से पंजीकृत है। उक्त व्यक्ति का बंदी से......................................................... का संबंध है तथा उनका आधार कार्ड संख्या............................................................ है।

धारा–5. यह कि उक्त मोबाइल नंबर....................................................................... को उपर्युक्त बंदी से नियमानुसार दूरभाष वार्ता करने हेतु कारागार के अभिलेख में पंजीकृत किया जाए और बंदी को उक्त नंबर पर वार्ता करने की अनुमति प्रदान की जाए।

धारा–6. यह कि शपथी/शपथिनी द्वारा उपलब्ध कराया गया मोबाइल नंबर सही है और शपथी/शपथिनी/उपर्युक्त संबंधित व्यक्ति के वैध प्रयोग एवं नियंत्रण में है। उक्त मोबाइल नंबर का प्रयोग किसी अवैध, आपत्तिजनक अथवा कारागार के नियमों के विरुद्ध कार्य के लिए नहीं किया जाएगा।

धारा–7. यह कि मोबाइल नंबर के स्वामित्व, प्रयोग अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार का परिवर्तन होने पर उसकी सूचना तत्काल जिला कारागार प्रशासन को दी जाएगी। मेरे द्वारा प्रस्तुत कोई भी जानकारी असत्य पाए जाने पर कारागार प्रशासन नियमानुसार मोबाइल नंबर का पंजीकरण अथवा दूरभाष वार्ता की अनुमति निरस्त करने के लिए स्वतंत्र होगा।

धारा–8. यह कि शपथी/शपथिनी कारागार प्रशासन द्वारा दूरभाष वार्ता के संबंध में निर्धारित समस्त नियमों, शर्तों और निर्देशों का पालन करूंगा/करूंगी।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

सत्यापन:-

मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता8 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं,जिसका सत्यापन आज दिनाँक-....................... को कचेहरी/तहसील....................................................... में किया गया।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com