ESIC सदस्य जोड़ने हेतु शपथ पत्र ऑनलाइन भरें
ESIC सदस्य जोड़ने हेतु शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन के लिए तैयार दस्तावेज पाएं।
फॉर्मेट विवरण
यह E.S.I.C में सदस्य को जोड़ने हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP272 है, कर्मचारी से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
E.S.I.C में सदस्य को जोड़ने हेतु शपथ पत्र कर्मचारी राज्य बीमा योजना के रिकॉर्ड में पात्र सदस्य या आश्रित का नाम जोड़ने के लिए उपयोग होने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें आवेदक अपनी पहचान, कर्मचारी का विवरण और सदस्य से संबंध की जानकारी घोषित करता है। यह शपथ पत्र पत्नी, पति, बच्चे, माता-पिता या अन्य पात्र सदस्य को ESIC रिकॉर्ड में जोड़ने के लिए दिया जा सकता है। इसमें दी गई जानकारी की सत्यता का उल्लेख किया जाता है और इसे नियोक्ता, ESIC कार्यालय या संबंधित विभाग में आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-A
समक्ष-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (E.S.I.C में सदस्य को जोड़ने हेतु)
मैं........................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी.............................................................................. में ................................................ के पद पर कार्यरत है, जिसका कर्मचारी/सदस्य पहचान संख्या-....................................... है।
धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी का ई०एस०आई० (ESIC) कोड संख्या-...................................है, जिसमें शपथी/शपथिनी.............................................................................को आश्रित सदस्य के रूप में सम्मिलित करवाना चाहता/चाहती है।
धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी के उक्त सभी सदस्य किसी भी सरकारी, अर्धसरकारी या निजी संस्था में कार्यरत नहीं हैं व कोई सदस्य सरकारी अथवा गैर-सरकारी पेंशन भोगी नहीं है तथा पूर्णतः शपथी/शपथिनी पर आश्रित हैं।
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी के उक्त सभी सदस्य पूर्ण रूप से शपथी/शपथिनी पर ही आश्रित है।
धारा-5यह कि शपथी/शपथिनी ने किसी भी तथ्य को छुपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता5 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com