KACHEHRI UP

External Medical Examination प्रार्थना पत्र ऑनलाइन

Format No: KA/UP95 Department / Category: हॉस्पिटल

External Medical Examination प्रार्थना पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।

फॉर्मेट विवरण

यह बाह्य चिकित्सा परीक्षण external medical examination प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP95 है, हॉस्पिटल से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

बाह्य चिकित्सा परीक्षण External Medical Examination प्रार्थना पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब किसी व्यक्ति को बाहरी चिकित्सकीय परीक्षण या मेडिकल जांच के लिए संबंधित अस्पताल, विभाग या प्राधिकरण को आवेदन देना हो। यह प्रार्थना पत्र सरकारी अस्पताल, मेडिकल बोर्ड, पुलिस विभाग, न्यायालय या अन्य संबंधित कार्यालय में मेडिकल परीक्षण कराने के लिए उपयोगी होता है। इसमें आवेदक अपना नाम, पता, परीक्षण का कारण और आवश्यक जानकारी दर्ज कर सकता है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-B

सेवा में,

श्रीमान चिकित्सा अधीक्षक/अधीक्षिका/

आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी महोदय,

.....................................................

विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते किये जाने बाह्य चिकित्सीय परीक्षण (Medical Examination) के सम्बन्ध में

महोदय,

सविनय निवेदन है कि दिनांक-...................... को समय लगभग.................. बजे सुबह/दोपहर/शाम/रात प्रार्थी/प्रार्थिनी के साथ मारपीट/लड़ाई-झगड़े की घटना घटित हुई, जिसमें प्रार्थी/प्रार्थिनी के शरीर के विभिन्न भागों पर चोटें आई हैं तथा वर्तमान में दर्द व पीड़ा हो रही है। तथा उक्त घटना के संबंध में प्रार्थी/प्रार्थिनी अपने शरीर पर आई चोटों का विधिवत बाह्य चिकित्सीय परीक्षण (Medical Examination) कराना चाहता/चाहती हूँ, जिससे वास्तविक चोटों का चिकित्सकीय प्रमाण प्राप्त हो सके। घटना के उपरांत अब तक प्रार्थी/प्रार्थिनी किसी भी अस्पताल, चिकित्सक अथवा अन्य संस्था से कोई चिकित्सीय परीक्षण नहीं कराया है। घटना की किसी भी प्रकार की कोई रिपोर्ट/प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) अभी तक दर्ज नहीं कराई गई है। प्रार्थी/प्रार्थिनी न्यायहित में एवं भविष्य में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु प्रार्थी/प्रार्थिनी का चिकित्सीय परीक्षण किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

अत: श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी का उक्त आधार पर शरीर पर आई चोटों का विधिवत बाह्य चिकित्सीय परीक्षण (Medical Examination) किये जाने की कृपा करे।

दिनांक-

प्रार्थी/प्रार्थिनी

नाम-.......................................

पिता/पति-.................................

ग्राम/मोहल्ला-..............................

थाना-......................................

तहसील-..................................

जनपद-...................................

मोबाईल नम्बर-..........................

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com