KACHEHRI UP

External Medical Examination शपथ पत्र ऑनलाइन

Format No: KA/UP94 Department / Category: हॉस्पिटल

External Medical Examination शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।

फॉर्मेट विवरण

यह बाह्य चिकित्सा परीक्षण external medical examination शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP94 है, हॉस्पिटल से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

बाह्य चिकित्सा परीक्षण External Medical Examination शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब किसी व्यक्ति को चिकित्सकीय परीक्षण या मेडिकल जांच से संबंधित लिखित घोषणा देना आवश्यक हो। इसमें आवेदक अपनी पहचान, परीक्षण से जुड़ी जानकारी और दिए गए तथ्यों की सत्यता घोषित कर सकता है। यह शपथ पत्र सरकारी अस्पताल, मेडिकल बोर्ड, पुलिस विभाग, न्यायालय या संबंधित कार्यालय में मेडिकल परीक्षण प्रक्रिया के दौरान उपयोगी होता है। सही जानकारी भरकर आवेदक आवश्यक घोषणा प्रस्तुत कर सकता है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-A

समक्ष-श्रीमान चिकित्सा अधीक्षक/अधीक्षिका/आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी महोदय,

...............................................................................................

शपथ पत्र (चिकित्सीय परीक्षण Medical Examination)

मैं..................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-............................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-

धारा-1यह कि दिनांक-........................ को समय लगभग................... बजे सुबह/दोपहर/शाम/रात शपथी/शपथिनी के साथ मारपीट/लड़ाई-झगड़े की घटना घटित हुई, जिसमें शपथी/शपथिनी के शरीर के विभिन्न भागों पर चोटें आई हैं तथा वर्तमान में दर्द व पीड़ा हो रही है।

धारा-2यह कि उक्त घटना के संबंध में शपथी/शपथिनी अपने शरीर पर आई चोटों का विधिवत बाह्य चिकित्सीय परीक्षण (Medical Examination) कराना चाहता/चाहती हूँ, जिससे वास्तविक चोटों का चिकित्सकीय प्रमाण प्राप्त हो सके।

धारा-3यह कि घटना के उपरांत अब तक शपथी/शपथिनी किसी भी अस्पताल, चिकित्सक अथवा अन्य संस्था से कोई चिकित्सीय परीक्षण नहीं कराया है।

धारा-4यह कि उक्त घटना की किसी भी प्रकार की कोई रिपोर्ट/प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) अभी तक दर्ज नहीं कराई गई है।

धारा-5यह कि न्यायहित में एवं भविष्य में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु शपथी/शपथिनी चिकित्सीय परीक्षण किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

धारा-6यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

सत्यापन:-

मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता6 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी


Open Dashboard Format

www.kachehriup.com