गैस कनेक्शन मृत्यु उपरांत स्थानांतरण शपथ पत्र
गैस कनेक्शन मृत्यु उपरांत स्थानांतरण शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन में आसानी से लगाएं।
फॉर्मेट विवरण
यह गैस कनेक्शन उपभोक्ता की मृत्यु उपरांत स्थानांतरण हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP172 है, गैस विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
गैस कनेक्शन उपभोक्ता की मृत्यु उपरांत स्थानांतरण हेतु हिंदी शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब गैस कनेक्शन धारक की मृत्यु के बाद कनेक्शन को परिवार के सदस्य, उत्तराधिकारी या संबंधित आवेदक के नाम स्थानांतरित कराना हो। इस शपथ पत्र में आवेदक मृतक उपभोक्ता से अपना संबंध, गैस कनेक्शन विवरण, पता और दिए गए तथ्यों की सत्यता घोषित करता है। इसे गैस एजेंसी या संबंधित कार्यालय में आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-A
सक्षम-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (गैस कनेक्शन उपभोक्ता की मृत्यु उपरांत स्थानांतरण हेतु)
(घरेलू एलपीजी / वाणिज्यिक एलपीजी / पीएनजी / अन्य गैस कनेक्शन के लिए)
मैं.................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी के..............................................................................................................,
पुत्र/पत्नी/पुत्री......................................................................................, घरेलू
एलपीजी / वाणिज्यिक एलपीजी / पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) / अन्य गैस कनेक्शन के
धारक/उपभोक्ता थे, जो एम/एस.................................................................................................., जनपद..................................
से, एस.वी. नं./कनेक्शन नं./उपभोक्ता नं./बी.पी. नं./सी.ए.
नं................................... दिनांक.................. के अंतर्गत
प्राप्त था।
धारा-2यह कि श्री/श्रीमती.......................................................... की मृत्यु दिनांक .................. को हो गई थी। मृतक/मृतका के मृत्यु प्रमाण-पत्र की सत्यापित प्रति इस शपथ-पत्र के साथ संलग्न है।
धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी, मृतक/मृतका का.................................................. होने के नाते, उक्त घरेलू एलपीजी / वाणिज्यिक एलपीजी / पीएनजी / अन्य गैस कनेक्शन अपने नाम स्थानांतरित किये जाने का निवेदन करता/करती है।
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी, उक्त गैस कनेक्शन के स्थानांतरण हेतु आवश्यक समस्त अभिलेख/दस्तावेज प्रस्तुत करने तथा आपके नियम एवं शर्तों के अनुसार देय सुरक्षा धनराशि / स्थानांतरण शुल्क / उपकरण शुल्क आदि, यदि लागू हो, जमा करने के लिए सहमत है।
धारा-5यह कि भविष्य में उक्त गैस कनेक्शन को शपथी/शपथिनी के नाम स्थानांतरित किये जाने के संबंध में यदि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा कोई दावा/आपत्ति प्रस्तुत की जाती है, तो उसके लिए आई.ओ.सी./बी.पी.सी./एच.पी.सी./संबंधित गैस कंपनी/वितरक/सेवा प्रदाता को किसी प्रकार की हानि, क्षति अथवा दायित्व वहन नहीं करना पड़ेगा, तथा शपथी/शपथिनी स्वयं पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगा/होगी।
धारा-6यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता6 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com