KACHEHRI UP

गैस कनेक्शन स्थानांतरण NOC उपभोक्ता द्वारा ऑनलाइन

Format No: KA/UP175 Department / Category: गैस विभाग

गैस कनेक्शन स्थानांतरण NOC ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर ट्रांसफर आवेदन में आसानी से लगाएं।

फॉर्मेट विवरण

यह उपभोक्ता द्वारा गैस कनेक्शन के स्थानांतरण हेतु सहमति पत्र NOC format, जिसका format number KA/UP175 है, गैस विभाग से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

उपभोक्ता द्वारा गैस कनेक्शन के स्थानांतरण हेतु सहमति पत्र NOC एक महत्वपूर्ण सहमति दस्तावेज है। इसका उपयोग तब किया जाता है जब गैस कनेक्शन धारक अपने कनेक्शन को किसी अन्य व्यक्ति, परिवार सदस्य या संबंधित आवेदक के नाम स्थानांतरित कराने के लिए सहमति देना चाहता हो। इस NOC में उपभोक्ता अपनी पहचान, गैस कनेक्शन विवरण, स्थानांतरण की सहमति और दिए गए तथ्यों की सत्यता घोषित करता है। इसे गैस एजेंसी या संबंधित कार्यालय में आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-D

सक्षम-श्रीमान........................................ महोदय,

.........................................................

 शपथ पत्र (उपभोक्ता द्वारा गैस कनेक्शन के स्थानांतरण हेतु सहमति पत्र NOC)

(घरेलू एलपीजी / वाणिज्यिक एलपीजी / पीएनजी / अन्य गैस कनेक्शन के लिए)

मैं.................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-

धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी जो एम/एस...................................................................................................., जनपद................................. का घरेलू एलपीजी / वाणिज्यिक एलपीजी / पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) / अन्य गैस कनेक्शन का विधिक धारक/उपभोक्ता है, जो एस.वी. नं./कनेक्शन नं./उपभोक्ता नं./बी.पी. नं./सी.ए. नं. .......................................................... दिनांक.......................... के अंतर्गत शपथी/शपथिनी के नाम विद्यमान है।

धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी जीवित है, पूर्णतया सक्षम है तथा यह शपथ-पत्र स्वेच्छा से निष्पादित कर रहा/रही है। उक्त गैस कनेक्शन वर्तमान में शपथी/शपथिनी के नाम से ही दर्ज है।

धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी ने अपनी स्वेच्छा एवं बिना किसी दबाव के उक्त गैस कनेक्शन को श्री/श्रीमती ...................................................................., पुत्र/पत्नी/पुत्री श्री...........................................................,
निवासी............................................................................... जनपद.................................. के पक्ष में स्थानांतरित करवाना चाहता/चाहती है।

धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी को इस बात पर किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है कि उपरोक्त वर्णित गैस कनेक्शन, उक्त श्री/श्रीमती.......................................................... के नाम स्थानांतरित कर दिया जाए।

धारा-5यह कि उपरोक्त गैस कनेक्शन के श्री/श्रीमती.......................................................... के नाम स्थानांतरण हो जाने के पश्चात् शपथी/शपथिनी के उक्त गैस कनेक्शन के संबंध में भविष्य में किसी प्रकार का कोई दावा, आपत्ति, विवाद अथवा मांग शेष नहीं रहेगा।

धारा-6यह कि यदि उक्त स्थानांतरण के लिए किसी दस्तावेज, औपचारिकता, सुरक्षा धनराशि समायोजन, स्थानांतरण शुल्क अथवा अन्य किसी आवश्यकता की पूर्ति अपेक्षित होगी, तो शपथी/शपथिनी संबंधित गैस कंपनी / वितरक / सेवा प्रदाता के नियमों के अनुसार उसका पालन करने के लिए सहमत है।

धारा-7यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

सत्यापन:-

मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता7 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com