गैस कनेक्शन स्थानांतरण शपथ पत्र ऑनलाइन भरें
गैस कनेक्शन स्थानांतरण शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार दस्तावेज पाएं।
फॉर्मेट विवरण
यह आवेदक के पक्ष में गैस कनेक्शन के स्थानांतरण हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP176 है, गैस विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
आवेदक के पक्ष में गैस कनेक्शन के स्थानांतरण हेतु शपथ पत्र गैस कनेक्शन ट्रांसफर आवेदन में उपयोग होने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें आवेदक अपनी पहचान, गैस कनेक्शन विवरण, पता और स्थानांतरण से जुड़े तथ्यों की सत्यता घोषित करता है। यह शपथ पत्र तब उपयोगी होता है जब गैस कनेक्शन को किसी आवेदक के नाम या उसके पक्ष में स्थानांतरित कराना हो। सही जानकारी भरकर इसे गैस एजेंसी या संबंधित कार्यालय में आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-F
सक्षम-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (आवेदक के पक्ष में गैस कनेक्शन के स्थानांतरण हेतु)
(घरेलू एलपीजी / वाणिज्यिक एलपीजी / पीएनजी / अन्य गैस कनेक्शन के लिए)
मैं..................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी, श्री/श्रीमती................................................................., पुत्र/पत्नी/पुत्री ............................................................. के नाम वर्तमान में दर्ज घरेलू एलपीजी / वाणिज्यिक एलपीजी / पीएनजी/ अन्य गैस कनेक्शन को अपने नाम स्थानांतरित कराये जाने हेतु आवेदन कर रहा/रही है।
धारा-2यह कि उक्त गैस कनेक्शन एम/एस.................................................................................................., जनपद.................................. के यहाँ, एस.वी. नं./कनेक्शन नं./उपभोक्ता नं./बी.पी. नं./सी.ए. नं................................... दिनांक.................. के अंतर्गत विद्यमान है।
धारा-3यह कि वर्तमान उपभोक्ता/कनेक्शन धारक श्री/श्रीमती.......................................................... जीवित हैं तथा उन्होंने उक्त गैस कनेक्शन को शपथी/शपथिनी के पक्ष में स्थानांतरित किये जाने हेतु अपनी पूर्ण सहमति / अनापत्ति प्रदान कर दी है।
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी प्रार्थना करता/करती है कि उक्त गैस कनेक्शन को उसके नाम स्थानांतरित किया जाए तथा उसे उक्त गैस कनेक्शन का विधिक / वैध उपभोक्ता माना जाए।
धारा-5यह कि शपथी/शपथिनी उक्त गैस कनेक्शन के स्थानांतरण हेतु संबंधित गैस कंपनी / वितरक / सेवा प्रदाता द्वारा अपेक्षित समस्त औपचारिकताएँ पूर्ण करने तथा आवश्यक सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने का वचन देता/देती है।
धारा-6यह कि नियमों के अनुसार देय सुरक्षा धनराशि / स्थानांतरण शुल्क / उपकरण शुल्क / बकाया देय राशि, यदि कोई हो बकाया होता है या निकलता है तो समस्त भुगतान शपथी/शपथिनी द्वारा किया जायेगा।
धारा-7यह कि उक्त गैस कनेक्शन शपथी/शपथिनी के नाम स्थानांतरित हो जाने के पश्चात्, शपथी/शपथिनी संबंधित गैस कंपनी / वितरक / सेवा प्रदाता के समस्त नियमों एवं शर्तों का पालन करेगा/करेगी।
धारा-8यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता8 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com