अभिभावक आधार संशोधन शपथ पत्र ऑनलाइन भरें
अभिभावक आधार संशोधन शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर सुधार आवेदन हेतु दस्तावेज तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह अभिभावक द्वारा आधार कार्ड संशोधन हेतु हिंदी शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP277 है, आधार कार्ड UIDAI से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
अभिभावक द्वारा आधार कार्ड संशोधन हेतु हिंदी शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब बच्चे, नाबालिग या आश्रित व्यक्ति के आधार कार्ड में दर्ज नाम, जन्मतिथि, पता, पिता/माता का नाम या अन्य विवरण में सुधार कराना हो। यह शपथ पत्र अभिभावक द्वारा दिया जाता है, जिसमें वह अपनी पहचान, आवेदक से संबंध और संशोधित जानकारी की सत्यता घोषित करता है। इसे आधार सेवा केंद्र, जनसेवा केंद्र या संबंधित कार्यालय में आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-B
समक्ष-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (अभिभावक द्वारा आधार कार्ड संशोधन हेतु)
मैं......................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी के/की........................................................... जिसका आधार कार्ड संख्या-.............................................. जारी है जिसमे बच्चे का कुछ विवरण गलत अंकित है जो निम्न है-
|
क्र. सं. |
गलत विवरण |
सही विवरण |
सही दस्तावेज का नाम |
|
1- |
धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी अपने बच्चे का उपरोक्त गलत विवरणों को संबंधित वैध दस्तावेजों के आधार पर संशोधित (Update/Correct) कराना चाहता/चाहती है।
धारा-3यह कि उक्त प्रस्तुत विवरण/दस्तावेज़ के समर्थन में दिए गए प्रमाण यदि किसी भी समय धोखाधड़ीपूर्ण/झूठे/जाली/अवास्तविक पाए जाते हैं, अथवा शपथी/शपथिनी उक्त दस्तावेज़ प्रस्तुत करने का विधिक रूप से अधिकारी/हकदार नहीं पाया जाता है, तो शपथी/शपथिनी का आधार नंबर, आधार (नामांकन एवं अद्यतन) विनियम, 2016 के विनियम-28 के अंतर्गत निष्क्रिय (Deactivate) किया जा सकता है तथा इस स्थिति में शपथी/शपथिनी प्रचलित/लागू विधि के अंतर्गत विधिक कार्यवाही (Legal Action) का भागी होगा/होगी।
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी द्वारा प्रस्तुत सभी विवरण एवं दस्तावेज उसकी सर्वोत्तम जानकारी एवं विश्वास के अनुसार सत्य एवं सही हैं, और इसमें कुछ भी असत्य अथवा छुपाया नहीं गया है।
धारा-5यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता5 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com