जन्म तिथि प्रमाणित शपथ पत्र ऑनलाइन भरें
जन्म तिथि प्रमाणित शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर प्रमाण हेतु तैयार दस्तावेज पाएं।
फॉर्मेट विवरण
यह स्वयं की तरफ से जन्म तिथि प्रमाणित हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP259 है, शिक्षा विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
स्वयं की तरफ से जन्म तिथि प्रमाणित हेतु शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब कोई व्यक्ति अपनी जन्म तिथि को प्रमाणित करने के लिए स्वयं लिखित घोषणा देना चाहता हो। इसमें आवेदक अपनी पहचान, जन्म तिथि और संबंधित विवरण की सत्यता घोषित करता है। यह शपथ पत्र स्कूल, कॉलेज, सरकारी आवेदन, बैंक, आधार, पैन कार्ड, पासपोर्ट या अन्य दस्तावेजों में जन्म तिथि प्रमाण के रूप में उपयोग किया जा सकता है। सही जानकारी भरकर इसे संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-A
समक्ष-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (स्वयं की तरफ से जन्म तिथि प्रमाणित हेतु)
मैं............................................ आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी की जन्म तिथि-................................. है जो.................................................. के व माता-पिता/परिवार की जानकारी के अनुसार सही व सत्य है उक्त जन्म तिथि के अनुसार शपथी/शपथिनी बालिग/नाबालिग है।
धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी का जन्म दिनांक-................ को हुआ था यह जानकारी माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्य से जानकारी प्राप्त करने पर प्राप्त हुई है, जिसे शपथी/शपथिनी के माता-पिता व परिवार द्वारा प्रारंभ से ही मान्यता दी जाती रही है तथा परिवार एवं समाज में भी इसी जन्म तिथि के अनुसार उसका परिचय एवं उपयोग होता रहा है।
धारा-3यह कि किसी कारणवश उक्त जन्म तिथि का उचित अभिलेख/प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है यदि भविष्य में उक्त जन्म तिथि के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का कोई गलत तथ्य पाया गया उसकी समस्त जिम्मेदारी शपथी/शपथिनी की होगी।
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी ने किसी भी तथ्य को छुपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता4 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com