परिवार रजिस्टर अलग करने हेतु NOC प्रार्थना पत्र
परिवार रजिस्टर अलग करने हेतु NOC प्रार्थना पत्र online fill, edit, print और PDF download करें। सहमति पत्र के लिए आसान फॉर्मेट पाएँ।
फॉर्मेट विवरण
यह परिवार रजिस्टर अलग करने हेतु सहमति पत्र NOC प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP146 है, स्थानीय विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
यह परिवार रजिस्टर अलग करने हेतु सहमति पत्र NOC प्रार्थना पत्र फॉर्मेट तब उपयोग किया जाता है जब किसी सदस्य या परिवार को अलग रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए अन्य सदस्यों की सहमति आवश्यक होती है। इसमें आवेदक संबंधित जानकारी और सहमति विवरण भरकर विभाग या ग्राम पंचायत में आवेदन करता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-I
सेवा में,
श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते परिवार रजिस्टर अलग करने हेतु सहमति पत्र NOC के सम्बन्ध में
महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी का परिवार रजिस्टर कार्यालय.......................................... ......................................................... में परिवार रजिस्टर संख्या/प्रष्ठ/क्रमांक संख्या ......................... पर अंकित है, जो सही व सत्य है। उक्त परिवार रजिस्टर में ....................................................................................... ...................................................................... के नाम अंकित हैं, किन्तु वर्तमान समय में वह अपने परिवार सहित प्रार्थी/प्रार्थिनी से अलग रह रहा/रही है तथा उसका रहन-सहन, व पारिवारिक व्यवस्था अलग है। उपरोक्त व्यक्ति एवं उसके परिवार के सदस्यों का नाम प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार रजिस्टर से अलग कर उनका अलग परिवार रजिस्टर दर्ज किया जाना आवश्यक है। जिन सदस्यों के नाम अलग किये जाने हैं,उनका विवरण संलग्नक शपथ पत्र में अंकित हैप्रार्थी/प्रार्थिनी को उपरोक्त व्यक्तियों के नाम वर्तमान परिवार रजिस्टर से हटाकर अलग परिवार रजिस्टर दर्ज किया जाये तथा प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार की प्रमाणित छायाप्रति उपलब्ध कराई जाये। शपथी/शपथिनी को उक्त परिवार रजिस्टर अलग दर्ज किये जाने पर कोई आपत्ति नहीं है और न ही भविष्य में कभी कोई आपत्ति होगी।परिवार रजिस्टर अलग किये जाने का यह निवेदन वास्तविक अलग निवास एवं अलग पारिवारिक व्यवस्था के आधार पर किया जा रहा है, न कि किसी अनुचित लाभ प्राप्त करने अथवा किसी तथ्य को छिपाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। जिन व्यक्तियों का परिवार रजिस्टर अलग दर्ज किया जाना प्रस्तावित है, उनका प्रार्थी/प्रार्थिनी से किसी प्रकार का कोई वाद-विवाद, स्वामित्व-विवाद अथवा अन्य पारिवारिक विवाद लंबित नहीं है।
अत: श्रीमान जी से प्रार्थना पत्र है कि उपरोक्त का परिवार रजिस्टर अलग दर्ज किये जाने की कृपा करे ।
दिनांक-
प्रार्थी/प्रार्थिनी
नाम-..................................................
पिता/पति...........................................
पता-..................................................
.........................................................
मोबाईल नम्बर-.....................................
www.kachehriup.com