KACHEHRI UP

राशन कार्ड में छूटी हुई यूनिट दर्ज हेतु

Format No: KA/UP185

खाद्य एवं रसद विभाग | PORTRITE PAGE | a4 | margin top-1cm botom-0.5cm left-2.5cm right-1cm

Format Preview

G-B

सेवा में,

श्रीमान......................................... महोदय,

..............................................................

विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते राशन कार्ड  में छूटी हुई यूनिट दर्ज किये जाने के सम्बन्ध में

महोदय,

सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-.......................... जनपद-........................... का/की निवासी है तथा परिवार सहित वर्तमान में निवास कर रहा/रही है, प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार का राशन कार्ड पूर्व से बना हुआ है, जिसका राशन कार्ड संख्या-...................................... है किन्तु उसमें परिवार के कुछ सदस्यों की यूनिट अभी तक दर्ज नहीं हो सकी है। प्रार्थी/प्रार्थिनी अपने राशन कार्ड में उक्त छूटी हुई यूनिटों को दर्ज करवाना चाहता/चाहती है। जिनके विवरण निम्न है-

क्र.सं.

नाम

पिता/पति का नाम

आधार कार्ड संख्या

मुखिया  से सम्बन्ध

1-

2-

3-

4-

5-

इस संबंध में प्रार्थी/प्रार्थिनी द्वारा ऑनलाइन आवेदन भी कर दिया गया है, जिसकी आवेदन संख्या-.................................... है। प्रार्थी/प्रार्थिनी द्वारा जिन नए सदस्यों/यूनिटों को राशन कार्ड में अंकित करवाना चाहता/चाहती है, वे वास्तव में प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार के सदस्य हैं व प्रार्थी/प्रार्थिनी के साथ ही निवास कर रहे है तथा उनमें से किसी भी सदस्य का नाम/यूनिट किसी अन्य राशन कार्ड में अंकित नहीं है। प्रार्थी/प्रार्थिनी एवं उसका परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत निर्धारित ग्रामीण/शहरी सभी मानकों को पूर्ण करता/करती है। प्रार्थी/प्रार्थिनी का निवास क्षेत्र ग्राम पंचायत / नगर पंचायत / नगर पालिका / नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आता है। परिवार के कुल सदस्यों का विवरण तथा जिन सदस्यों की यूनिट दर्ज की जानी है, उनका विवरण ऑनलाइन आवेदन पत्र में अंकित किया जा चुका है। प्रार्थी/प्रार्थिनी द्वारा आवेदन पत्र में भरी गई समस्त जानकारी सही एवं सत्य है।

अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी के ऑनलाइन आवेदन पत्र एवं अभिलेखों पर विचार करते हुए राशन कार्ड में छूटी हुई यूनिटों को शीघ्र दर्ज/स्वीकृत कराने की कृपा करें।

आपकी महान कृपा होगी।

दिनांक-

प्रार्थी/प्रार्थिनी

नाम-......................................

पिता/पत्नी-.............................

पता-......................................

............................................

मोबाईल नम्बर-.........................

Open Dashboard Format

यह SEO page Google crawler के लिए server-side बनाया गया है. Original private template file read-only रहती है.