निरस्त/रद्द राशन कार्ड को बहाल हेतु प्रा
खाद्य एवं रसद विभाग | PORTRITE PAGE | a4 | margin top-1cm botom-0.5cm left-2.5cm right-1cm
Format Preview
G-K
सेवा में,
श्रीमान......................................... महोदय,
..............................................................
विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते निरस्त/रद्द राशन कार्ड को पुनः बहाल किये जाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-.......................... जनपद-........................... का/की निवासी है तथा परिवार सहित वर्तमान में निवास कर रहा/रही है, प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार का राशन कार्ड पूर्व से बना हुआ है जिसमे प्रार्थी/प्रार्थिनी उक्त राशन कार्ड में मुखिया/यूनिट-........................ के रूप में अंकित है जिसका राशन कार्ड संख्या-...................................... है किन्हीं शिकायतों / अन्य विभागीय कारणों के चलते उक्त राशन कार्ड को निरस्त (रद्द) कर दिया गया है। जबकि राशन कार्ड के मुखिया सहित परिवार का कोई भी सदस्य किसी भी सरकारी अथवा अर्द्धसरकारी सेवा में कार्यरत नहीं है तथा परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत निर्धारित ग्रामीण/शहरी पात्रता मानकों के पूर्णतः अनुरूप है। साथ ही परिवार के पास कोई स्थायी शासकीय/अर्द्धशासकीय नौकरी अथवा नियमित आय का विश्वसनीय स्रोत उपलब्ध नहीं है। परिवार के भरण-पोषण एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत खाद्यान्न सुविधा प्राप्त करने हेतु निरस्त राशन कार्ड को पुनः बहाल किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। भविष्य में यदि परिवार अथवा कोई सदस्य पात्रता मानकों के विरुद्ध पाया जाता है, तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रार्थी/प्रार्थिनी की होगी तथा विभाग द्वारा की जाने वाली किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्यवाही प्रार्थी/प्रार्थिनी को पूर्णतः मान्य एवं स्वीकार होगी।
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि उक्त सभी निरस्त/रद्द राशन कार्ड को पुनः (बहाल) करने की कृपा करें।
आपकी महान कृपा होगी।
दिनांक-
प्रार्थी/प्रार्थिनी
नाम-......................................
पिता/पत्नी-.............................
पता-......................................
............................................
मोबाईल नम्बर-.........................
यह SEO page Google crawler के लिए server-side बनाया गया है. Original private template file read-only रहती है.