अभिभावक द्वारा आयु के आधार पर प्रवेश हेतु शपथ पत्र
शिक्षा विभाग - - - botom-2cm
फॉर्मेट विवरण
यह अभिभावक द्वारा आयु के आधार पर प्रवेश हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP303 है, शिक्षा विभाग से संबंधित है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-A
समक्ष-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (अभिभावक द्वारा आयु के आधार पर प्रवेश हेतु)
मैं.................................. आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी................................. पता ग्राम/मोहल्ला-..................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी का/की........................................................ जो आपके विद्यालय में शैक्षिक सत्र-............... में अपनी शिक्षा सुचारू रूप से संचालित करने हेतु जन्म तिथि -................... के आधार पर प्रवेश लेना चाहता/चाहती है।
धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी के बच्चे ने सन्........... में कक्षा-............... की परीक्षा-............................................................................... से उत्तीर्ण की थी।
धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी अपने बच्चे का अगली कक्षा में प्रवेश................................................... के कारण नहीं करा सका/सकी, जिससे बच्चे की नियमित शिक्षा बाधित हो गई। तथाउक्त अवधि में बच्चा गृहशिक्षा के माध्यम से अध्ययन करता रहा। अब शपथी/शपथिनी अपने बच्चे का प्रवेश उसकी जन्मतिथि/आयु के आधार पर उच्च कक्षा में कराना चाहता/चाहती है, जिससे उसकी शिक्षा सुचारू रूप से संचालित हो सके।
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी के बच्चे की जन्म तिथि-...................... है व माता का नाम-.......................................... पिता का नाम....................................... आधार कार्ड संख्या-................................................. जो सही व सत्य है।
धारा-5यह कि शपथी/शपथिनी द्वारा बच्चे के प्रवेश हेतु प्रस्तुत प्रवेश प्रपत्र के साथ संलग्न समस्त दस्तावेज/प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति एवं मूल प्रतियाँ पूर्णतः सत्य, सही एवं प्रामाणिक हैं। इनमें किसी भी प्रकार का कूटरचित, जाली, परिवर्तित, संशोधित या भ्रामक दस्तावेज/प्रमाण-पत्र सम्मिलित नहीं है।
धारा-6यह कि प्रवेश प्रपत्र के साथ संलग्न समस्त दस्तावेज/प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति एवं मूल प्रतियाँ यदि भविष्य में किसी भी प्रकार से असत्य, कपटपूर्ण, त्रुटिपूर्ण अथवा जाली/फर्जी पाई जाती हैं, तो उसकी समस्त जिम्मेदारी पूर्णतः शपथी/शपथिनी की होगी तथा इस संबंध में प्रचलित विधि के अंतर्गत की जाने वाली समस्त विधिक कार्यवाही शपथी/शपथिनी पर मान्य एवं बाध्यकारी होगी।
धारा-7यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता7 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com