किरायानामा चौहद्दी सहित ऑनलाइन भरें व प्रिंट करें
किरायानामा चौहद्दी सहित ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर दुकान, मकान, गोदाम या हाल का दस्तावेज तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह किरायानामा दुकान/मकान/गोदाम/हाल (चौहद्दी) format, जिसका format number KA/UP53 है, एग्रीमेंट/इकरारनामा से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
किरायानामा दुकान/मकान/गोदाम/हाल (चौहद्दी) किराए से जुड़े समझौते के लिए उपयोग होने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें मकान मालिक और किरायेदार की जानकारी, किराए की राशि, अवधि, पता, सुरक्षा धनराशि और संपत्ति की चौहद्दी लिखी जा सकती है। यह फॉर्म उन लोगों के लिए उपयोगी है जो दुकान, मकान, गोदाम या हाल किराए पर देना या लेना चाहते हैं और संपत्ति की सीमा/चौहद्दी को स्पष्ट रूप से दर्ज करना चाहते हैं।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-B
किरायानामा/इकरारनामा/अनुबंध-पत्र
मैं................................................... पुत्र/पुत्री/पत्नी...................................... पता ग्राम/मोहल्ला- .............................................................................................. तहसील-.................................. जनपद-................................. का/की हूँ। (आधार कार्ड संख्या-................................................)
.................प्रथम पक्ष/स्वामी
एवं
मैं................................................... पुत्र/पुत्री/पत्नी...................................... पता ग्राम/मोहल्ला- ................................................................................................. तहसील-.................................. जनपद-................................. का/की हूँ।
(आधार कार्ड संख्या-........................................................)
.............द्वितीय पक्ष/किरायेदार
हम उभय पक्ष बिना किसी जोर दबाव व लालच के स्वस्थ्य मस्तिष्क से आपस मे किराया सम्बन्धी अनुबन्ध करते हुए निम्नलिखित शर्तों मे पाबन्द होते हैं-
1.यह कि दुकान/मकान/गोदाम/हाल स्थित ...................................................................... का/की प्रथम पक्ष स्वामी/स्वामिनी है। जिसकी चौहद्दी निम्न है-
उत्तर-........................... दक्षिण-.................................
पूरब-............................ पश्चिम-.................................
लम्बाई-..................... चौड़ाई-................... क्षेत्रफल-..........................
अन्य-...............................................................................................
2.यह कि प्रथम पक्ष ने अपना उपरोक्त दुकान/मकान/गोदाम/हाल द्वितीय पक्ष को दिनांक-............................... से ................. माह/वर्ष के लिए किराये पर ........................................................................................... दिया है।
3.यहकि द्वितीय पक्ष द्वारा उक्त दुकान/मकान/गोदाम/हाल के किराये के रूप में प्रथम पक्ष को प्रतिमाह रूपये................... /- (शब्दों में)................................................................ अदा करता रहेगा।
4.यह कि द्वितीय पक्ष उक्त दुकान/मकान/गोदाम/हाल का किराया प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में भुगतान कर दिया करेगा जिसमे किसी प्रकार की चूक नहीं करेगा।
5.यह कि द्वितीय पक्ष दो माह पूर्व सूचना देकर जब चाहे दुकान/मकान/गोदाम/हाल खाली कर सकता है तथा प्रथम पक्ष भी दो माह पूर्व नोटिस देकर दुकान/मकान/गोदाम/हाल खाली करा सकता है। जिसमें किसी पक्ष को कोई आपत्ति नहीं होगी।
6.यह कि द्वितीय पक्ष उक्त दुकान/मकान/गोदाम/हाल का रख रखाव ठीक प्रकार से रखेगा तथा बिना प्रथम पक्ष की अनुमति के कोई तोड-फोड या निर्माण आदि नही करायेगा यदि किसी कारणवश वह ऐसा करता है तो उसकी रिपेयरिंग की पूर्ण जिम्मेदारी द्वितीय पक्ष की होगी।
7.यह कि द्वितीय पक्ष उक्त दुकान/मकान/गोदाम/हाल में किसी भी प्रकार का कोई भी अनैतिक एंव गैर-कानूनी कार्य नहीं करेगा।
৪.यह कि द्वितीय पक्ष उक्त दुकान/मकान/गोदाम/हाल में कोई शिकमी किरायेदार नहीं रखेगा तथा दुकान/मकान/गोदाम/हाल जिस स्थिति में प्रथम पक्ष ने द्वितीय पक्ष को किराये पर दी है उसे यथास्थिति में वापस करेगा।
9.यह कि यह अनुबन्ध.............. माह/वर्ष के लिए है।............. माह/वर्ष पश्चात यदि दोनों पक्ष इस अवधि को आगे भी जारी रखना चाहते हैं तो आपसी सहमति से किराये में.......... प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ किरायानामा/इकरारनामा/अनुबंध-पत्र को आगे भी जारी रखा जा सकता है लिहाजा यह किरायानामा/इकरारनामा/अनुबंध-पत्र पत्र आज दिनांक-........................ को समक्ष गवाहान लिखवा दिया तथा पढ़ कर सुन समझकर अपने-अपने हस्ताक्षर/निशानी अंगूठा बनाये ताकि सनद रहे और वक्त जरूरत पर काम आ सके।
दिनांक-....................
स्थान-....................
गवाह ह०-
ह० प्रथम पक्ष/स्वामी
1-..............................
नाम.............................
पिता............................
पता.............................
ह० द्वितीय पक्ष/किरायेदार
2-...............................
नाम.............................
पिता............................
पता.............................
www.kachehriup.com