KACHEHRI UP

किसान क्रेडिट कार्ड KCC फॉर्म ऑनलाइन भरें

Format No: KA/UP88 Department / Category: बैंक/फाइनेंस

किसान क्रेडिट कार्ड KCC फॉर्म ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।

फॉर्मेट विवरण

यह किसान क्रेडिट कार्ड KKC format, जिसका format number KA/UP88 है, बैंक/फाइनेंस से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) किसानों को कृषि कार्यों के लिए बैंक से ऋण सुविधा प्राप्त करने हेतु उपयोग होने वाला महत्वपूर्ण फॉर्म है। इसमें किसान का नाम, भूमि विवरण, फसल संबंधी जानकारी और बैंक से जुड़ी आवश्यक जानकारी दर्ज की जा सकती है। यह फॉर्म खेती, बीज, खाद, सिंचाई, कृषि उपकरण या अन्य कृषि आवश्यकताओं के लिए ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया में उपयोगी होता है। इसे बैंक, सहकारी समिति या संबंधित वित्तीय संस्था में आवेदन के साथ जमा किया जा सकता है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-A

समक्ष-श्रीमान शाखा प्रबंधक महोदय,

...............................................................................................

शपथ पत्र (किसान क्रेडिट कार्ड KKC)

मैं..................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-

धारा-1यह कि शपथी किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के अंतर्गत (खाद, बीज, डीजल) आदि कृषि-आवश्यकताओं के क्रय हेतु श्रीमान जी के बैंक से ऋण प्राप्त करना चाहता है।

धारा-2यह कि शपथी पर वर्तमान में किसी भी बैंक/राष्ट्रीयकृत बैंक/सहकारी समिति/साधन सहकारी समिति अथवा किसी प्राइवेट फाइनेंसिंग कंपनी का कोई ऋण देय/बकाया नहीं है।

धारा-3यह कि शपथी उक्त ऋण की संपूर्ण धनराशि का उपयोग उसी उद्देश्य/कार्य में करेगा, जिसके लिए ऋण लिया जा रहा है तथा किसी अन्य प्रयोजन में इसका दुरुपयोग नहीं करेगा।

धारा-4यह कि शपथी ने बैंक के नियमों, शर्तों एवं लागू कानूनों को भली-भांति समझ लिया है तथा उनका पूर्ण रूप से पालन करेगा। साथ ही शपथी अपनी भूमि, जिसका गाटा संख्या-......................................... है, जो स्थित ग्राम-....................................................................... परगना-................................... तहसील-................................... जिला-........................... में स्थित है, का वैध मालिक एवं काबिज है।

धारा-5यह कि यदि शपथी ऋण की अदायगी में किसी प्रकार की हीला-हवाली करता है अथवा डिफॉल्टर होता है, तो बैंक को यह अधिकार होगा कि उक्त ऋण की वसूली मय ब्याज शपथी की चल एवं अचल संपत्ति से कर ले। इस संबंध में शपथी को कोई आपत्ति नहीं होगी।

धारा-6यह कि शपथी की उक्त भूमि सिंचित, उपजाऊ एवं खेती योग्य है, जिसमें आलू, धान, पिपरमेंट आदि की अच्छी पैदावार होती है।

धारा-7यह कि शपथी ने उक्त भूमि से संबंधित खतौनी एवं खसरा की सत्य प्रतिलिपि बैंक में दाखिल/प्रस्तुत कर दी है।

धारा-8यह कि शपथी की उपरोक्त भूमि आज दिनांक-.................... तक किसी भी बैंक/संस्था के पक्ष में बंधक/गिरवी नहीं है तथा उस पर किसी प्रकार का कोई बकाया देय नहीं है। भूमि हर प्रकार के भार एवं विवाद से मुक्त है और बिक्री/हस्तांतरण के योग्य है।

धारा-9यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

सत्यापन:-

मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता9 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com