KACHEHRI UP

क्रेता द्वारा बिजली कनेक्शन ट्रांसफर फॉर्म

Format No: KA/UP87 Department / Category: विधुत विभाग

क्रेता द्वारा बिजली कनेक्शन ट्रांसफर फॉर्म ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।

फॉर्मेट विवरण

यह क्रेता द्वारा अपने पक्ष में बिजली कनेक्शन ट्रांसफर format, जिसका format number KA/UP87 है, विधुत विभाग से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

क्रेता द्वारा अपने पक्ष में बिजली कनेक्शन ट्रांसफर फॉर्म उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब संपत्ति खरीदने के बाद क्रेता बिजली कनेक्शन को अपने नाम या अपने पक्ष में स्थानांतरित कराना चाहता है। इसमें क्रेता की जानकारी, विक्रेता/पूर्व कनेक्शन धारक का विवरण, कनेक्शन नंबर, पता और आवश्यक घोषणा शामिल की जा सकती है। यह फॉर्म मकान, दुकान, प्लॉट या अन्य संपत्ति की खरीद के बाद बिजली कनेक्शन ट्रांसफर कराने के लिए उपयोगी है। सही जानकारी भरकर इसे विद्युत विभाग या संबंधित कार्यालय में आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-B

समक्ष-श्रीमान अधिशाषी अभियन्ता महोदय, उ० प्र० पा० कारपोरेशन लि०

खण्ड/उपखण्ड-................................. जनपद-............................

शपथ पत्र (क्रेता द्वारा अपने पक्ष में बिजली कनेक्शन ट्रांसफर)

मैं..................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-

धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी ने मकान/दुकान स्थित-...................................................... तहसील-......................... जनपद-.............................. को.................................. पुत्र/पत्नी............................................ निवासी-.................................................. तहसील-........................ जनपद-...................................... से क्रय कर लिया है जिसमे विक्रेता के नाम बिजली कनेक्शन लगा है जिसका खाता संख्या-..................................... है।

धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी उक्त बिजली कनेक्शन अपने नाम ट्रांसफर करवाना चाहता/चाहती है।

धारा-3यह कि उक्त बिजली कनेक्शन शपथी/शपथिनी के नाम ट्रांसफर किये जाने पर मकान/दुकान विक्रेता को कोई आपत्ति नहीं है।

धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी द्वारा उक्त मकान/दुकान का कब्ज़ा ले लिया गया है जिसमे शपथी/शपथिनी द्वारा पूर्ण रूप से काबिज दखील स्वामी/स्वामिनी हो गये है।

धारा-5यह कि उक्त बिजली कनेक्शन पर किसी भी प्रकार का कोई पारिवारिक वाद-विवाद नहीं है और न ही कोई वाद-विवाद किसी न्यायालय या बिजली विभाग में लंबित है।

धारा-6यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

सत्यापन:-

मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता6 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com