मृतक सिम ट्रांसफर NOC कई व्यक्तियों द्वारा
मृतक सिम ट्रांसफर NOC ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु दस्तावेज तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह मृतक व्यक्ति का सिम स्थानांतरित/ट्रांसफर हेतु कई तरफ से noc format, जिसका format number KA/UP228 है, टेलिकॉम से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
मृतक व्यक्ति का सिम स्थानांतरित/ट्रांसफर हेतु कई तरफ से NOC उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब मृतक के नाम पर जारी मोबाइल सिम को किसी परिवार सदस्य या संबंधित आवेदक के नाम ट्रांसफर कराने के लिए कई व्यक्तियों की सहमति आवश्यक हो। इस NOC में सभी संबंधित व्यक्ति अपनी पहचान, मृतक से संबंध, सिम विवरण और दिए गए तथ्यों की सत्यता घोषित करते हैं। इसे मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी, टेलीकॉम कार्यालय या संबंधित केंद्र में आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-C
समक्ष-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (मृतक व्यक्ति का सिम स्थानांतरित/ट्रांसफर हेतु (अन्य लोग)सहमति पत्र NOC)
हम1-...................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी....................................
2-..................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करते हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनीगण के/की-.............................................................. मृत्यु दिनांक-...................... को हो गई है उक्त मृतक के नाम से एयरटेल/वोडाफोन/जियो कंपनी का सिम नम्बर-.............................. पंजीकृत है, जिसका उपयोग पूर्व में मृतक द्वारा ही किया जाता था। मृतक के निधन के उपरांत शपथी/शपथिनीगण जो कि मृतक के वैध उत्तराधिकारी है।
धारा-2यह कि उक्त सिम नम्बर को............................................................. के नाम स्थानांतरित (ट्रांसफर) होना है इस संबंध शपथी/शपथिनीगण को किसी भी प्रकार के की कोई आपत्ति नहीं है और न हो भविष्य में कभी होगी।
धारा-3यह कि शपथी/शपथिनीगण के मध्य परिवार में किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद नहीं है और न ही उपरोक्त से सम्बन्धित मामला न्यायालय/कार्यालय पर विचाराधीन है और न ही किसी भी प्रकार का कोई किसी के पक्ष में आदेश पारित है।
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनीगण ने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।
ह०/नि०अं० शपथी/शपथिनीगण
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता4 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं० शपथी/शपथिनीगण
www.kachehriup.com