मृतक व्यक्ति सिम ट्रांसफर प्रार्थना पत्र ऑनलाइन
मृतक व्यक्ति सिम ट्रांसफर प्रार्थना पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह मृतक व्यक्ति का सिम स्थानांतरित/ट्रांसफर हेतु प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP225 है, टेलिकॉम से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
मृतक व्यक्ति का सिम स्थानांतरित/ट्रांसफर हेतु प्रार्थना पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब किसी मृतक व्यक्ति के नाम पर जारी मोबाइल सिम को परिवार के सदस्य, उत्तराधिकारी या संबंधित आवेदक के नाम ट्रांसफर कराना हो। यह प्रार्थना पत्र मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी, टेलीकॉम कार्यालय या संबंधित केंद्र में आवेदन देने के लिए उपयोगी है। इसमें आवेदक का नाम, मृतक से संबंध, सिम नंबर, पता और आवश्यक जानकारी लिखी जा सकती है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-A
सेवा में,
श्रीमान......................................... महोदय,
..............................................................
विषय: प्रार्थना पत्र वास्ते मृतक व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड सिम कार्ड नम्बर-............................. को ट्रांसफर किये जाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी के/की-.............................................................. मृत्यु दिनांक-...................... को हो गई है उक्त मृतक के नाम से एयरटेल/वोडाफोन/जियो कंपनी का सिम नम्बर-.............................. पंजीकृत है, जिसका उपयोग पूर्व में मृतक द्वारा ही किया जाता था। मृतक के निधन के उपरांत प्रार्थी/प्रार्थिनी, जो कि मृतक का वैध उत्तराधिकारी है, उक्त सिम नम्बर को अपने नाम स्थानांतरित (ट्रांसफर) कराना चाहता/चाहती है। इस संबंध में परिवार के अन्य किसी भी सदस्य को कोई आपत्ति नहीं है। प्रार्थी/प्रार्थिनी द्वारा उक्त सिम का उपयोग केवल वैध एवं व्यक्तिगत कार्यों हेतु ही किया जाएगा तथा इसका किसी भी प्रकार के अवैध या अनुचित गतिविधि में प्रयोग नहीं किया जाएगा और न ही किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग हेतु दिया जाएगा प्रार्थी/प्रार्थिनी के मध्य परिवार में किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद नहीं है और न ही उपरोक्त से सम्बन्धित मामला न्यायालय/कार्यालय पर विचाराधीन है और न ही किसी भी प्रकार का कोई किसी के पक्ष में आदेश पारित है। ।
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि मृतक का सिम नम्बर-........................ प्रार्थी/प्रार्थिनी के नाम स्थानांतरित (ट्रांसफर) किये जाने की कृपा करें।
आपकी महान कृपा होगी।
दिनांक-
प्रार्थी/प्रार्थिनी
नाम-....................................................
पिता/पत्नी-...........................................
आधार कार्ड संख्या-.................................
पता-.....................................................
............................................................
मोबाईल नम्बर-.......................................
www.kachehriup.com