मृतक व्यक्ति सिम ट्रांसफर शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print
मृतक व्यक्ति सिम ट्रांसफर शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु दस्तावेज तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह मृतक व्यक्ति का सिम स्थानांतरित/ट्रांसफर हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP226 है, टेलिकॉम से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
मृतक व्यक्ति का सिम स्थानांतरित/ट्रांसफर हेतु शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब किसी मृतक व्यक्ति के नाम पर जारी मोबाइल सिम को परिवार के सदस्य, उत्तराधिकारी या संबंधित आवेदक के नाम स्थानांतरित कराना हो। यह शपथ पत्र आवेदक द्वारा दिया जाता है, जिसमें वह मृतक से अपना संबंध, सिम नंबर, पहचान विवरण और दिए गए तथ्यों की सत्यता घोषित करता है। इसे मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी, टेलीकॉम कार्यालय या संबंधित केंद्र में आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-A
समक्ष-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (मृतक व्यक्ति का सिम स्थानांतरित/ट्रांसफर हेतु)
मैं.......................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी के/की-.............................................................. मृत्यु दिनांक-...................... को हो गई है उक्त मृतक के नाम से एयरटेल/वोडाफोन/जियो कंपनी का सिम नम्बर-.............................. पंजीकृत है, जिसका उपयोग पूर्व में मृतक द्वारा ही किया जाता था। मृतक के निधन के उपरांत शपथी/शपथिनी जो कि मृतक का वैध उत्तराधिकारी है।
धारा-2यह कि उक्त सिम नम्बर को अपने नाम स्थानांतरित (ट्रांसफर) कराना चाहता/चाहती है। इस संबंध में परिवार के अन्य किसी भी सदस्य को कोई आपत्ति नहीं है। शपथी/शपथिनी द्वारा उक्त सिम का उपयोग केवल वैध एवं व्यक्तिगत कार्यों हेतु ही किया जाएगा तथा इसका किसी भी प्रकार के अवैध या अनुचित गतिविधि में प्रयोग नहीं किया जाएगा और न ही किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग हेतु दिया जाएगा।
धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी के मध्य परिवार में किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद नहीं है और न ही उपरोक्त से सम्बन्धित मामला न्यायालय/कार्यालय पर विचाराधीन है और न ही किसी भी प्रकार का कोई किसी के पक्ष में आदेश पारित है।
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता4 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com