KACHEHRI UP

मृत्यु प्रमाण पत्र गवाह फॉर्मेट डाउनलोड और उपयोग

Format No: KA/UP297 Department / Category: स्थानीय विभाग

मृत्यु प्रमाण पत्र गवाह फॉर्मेट online fill, edit, print और PDF download करें। गवाह प्रमाणन के लिए सरल और सही फॉर्मेट पाएं।

फॉर्मेट विवरण

यह मृत्यु प्रमाण पत्र गवाह format, जिसका format number KA/UP297 है, स्थानीय विभाग से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

यह मृत्यु प्रमाण पत्र गवाह फॉर्मेट उन स्थितियों में उपयोग किया जाता है जहां मृत्यु की पुष्टि के लिए गवाह की आवश्यकता होती है। इसमें गवाह द्वारा मृत व्यक्ति की जानकारी और घटना से संबंधित विवरण दर्ज किया जाता है, जिससे प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी हो सके।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू


समक्ष:-श्रीमान.......................................... महोदय,

.................................................................

शपथ-पत्र (गवाह   )

मैं ............................................... आयु लगभग ......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी ................................................. पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................................... तहसील-.......................... जनपद-...................... राज्य-...................... का/की मूल/वर्तमान निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-

धारा-1 यह कि............................................. पुत्र/पुत्री/पत्नी................................................ निवासी/निवासिनी ग्राम/मोहल्ला-........................................................................................ तहसील-.......................... जनपद-................................... राज्य-............................ को शपथी/शपथिनी पूर्ण रूप से जानता/जानती व पहचानता/पहचानती था/थी जिनकी मृत्यु दिनांक-...............................  को घर/अस्पताल .................................................................... में हो गई थी।

धारा-2 यह कि शपथी/शपथिनी उपरोक्त मृतक की सूचना पर मृतक के घर गया और उनके परिवार वालो से मिला व मृतक के अंतिम संस्कार/जनाजा में भी शामिल हुआ था।

धारा-3 यह कि शपथी/शपथिनी का मृतक व्यक्ति से ............................  का सम्बन्ध है।

धारा-4 यह कि उपरोक्त मृतक की मृत्यु तिथि सही व सत्य है।

धारा-5 यह कि शपथी/शपथिनी ने किसी भी तथ्य को छिपाया नहीं है और न ही कोई गलत बयान दिया है तथा उपरोक्त, वर्णित समस्त तथ्य मेरे विश्वास एवं ज्ञान के अनुसार सही व सत्य है।

    ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

सत्यापन:-

मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता5 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं,जिसका सत्यापन आज दिनाँक-.................. को कचेहरी/तहसील-................................... जनपद-..................................

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com