मृत्यु प्रमाण पत्र माता पिता नाम संशोधन शपथ पत्र
मृत्यु प्रमाण पत्र माता पिता/पति नाम संशोधन शपथ पत्र online fill, edit, print और PDF download करें। सही सुधार हेतु आसान फॉर्मेट पाएं।
फॉर्मेट विवरण
यह मृत्यु प्रमाण-पत्र में मृतक के माता-पिता/पति का नाम संशोधन हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP137 है, स्थानीय विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
यह मृत्यु प्रमाण पत्र में मृतक के माता-पिता या पति के नाम संशोधन हेतु शपथ पत्र फॉर्मेट तब उपयोग होता है जब प्रमाण पत्र में दर्ज संबंधी नाम गलत हो गया हो। इसमें सही नाम और आवश्यक विवरण शपथ के रूप में प्रस्तुत किया जाता है, जिससे विभाग को सही जानकारी प्राप्त हो सके।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-C
सक्षम-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (मृत्यु प्रमाण-पत्र में मृतक के माता-पिता/पति का नाम संशोधन हेतु)
मैं..................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी का/की/के..................................................................... की मृत्यु दिनांक-......................... को स्थित-............................................................................ पर हो गई थी ।
धारा-2यह कि उक्त मृतक का मृत्यु प्रमाण-पत्र आपके कार्यालय से निर्गत किया गया था, जिसका प्रमाण-पत्र संख्या ............................................................ तथा निर्गमन दिनांक ...................................... है।
धारा-3यह कि उक्त मृत्यु प्रमाण पत्र में मृतक के माता का नाम-.......................................................... व मृतक के पिता/पति का नाम-..................................................... के स्थान पर मृतक के माता का नाम-.......................................................... व मृतक के पिता/पति का नाम-..................................................... अंकित हो गया था जो गलत है जबकि सही मृतक के माता का नाम-.......................................................... व मृतक के पिता/पति का नाम-..................................................... है जो सही व सत्य है।
धारा-4यह कि अभिलेखीय त्रुटि के कारण मृत्यु प्रमाण-पत्र में अंकित मृतक के माता-पिता/पति का नाम संशोधन कर मृतक के माता का नाम-................................................. व मृतक के पिता/पति का नाम-............................................. अंकित करते हुए संशोधित/प्रमाणित मृत्यु प्रमाण-पत्र निर्गत किया जाना न्यायहित में आवश्यक, उचित एवं अत्यंत आवश्यक है तथा उक्त दोनों नामो से अलग अलग महिला/व्यक्ति नहीं है बल्कि दोनों नाम एक ही महिला/व्यक्ति के है।
धारा-5यह कि गलत मृतक के माता-पिता/पति का नाम अंकित मृत्यु प्रमाण-पत्र का आज तक किसी भी प्रकार के बैंक दावा, संपत्ति दावा, बीमा दावा, पारिवारिकलाभ, उत्तराधिकार, न्यायालयीय कार्यवाही अथवा अन्य किसी शासकीय/अशासकीय प्रयोजन में उपयोग नहीं किया गया है।
धारा-6यह कि उक्त विषय में किसी प्रकार का कोई वाद-विवाद, आपत्ति, प्रतिवाद अथवा विवाद लंबित नहीं है और न ही शपथी/शपथिनी द्वारा किसी प्रकार का गलत लाभ प्राप्त करने का प्रयास किया गया है।
धारा-7यह कि शपथी/शपथिनी ने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता7 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com