मृत्यु उपरांत बिजली कनेक्शन ट्रांसफर फॉर्म
मृत्यु उपरांत बिजली कनेक्शन ट्रांसफर फॉर्म ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह मृत्यु उपरांत अपने पक्ष में बिजली कनेक्शन ट्रांसफर format, जिसका format number KA/UP83 है, विधुत विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
मृत्यु उपरांत अपने पक्ष में बिजली कनेक्शन ट्रांसफर फॉर्म उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब कनेक्शन धारक की मृत्यु के बाद आवेदक बिजली कनेक्शन को अपने नाम या अपने पक्ष में स्थानांतरित कराना चाहता है। इसमें आवेदक का विवरण, मृतक से संबंध, कनेक्शन नंबर, पता और जरूरी घोषणा भरने की सुविधा रहती है। यह फॉर्म उत्तराधिकारी, परिवार के सदस्य या संबंधित आवेदक के लिए उपयोगी है, जो मृतक के नाम से चल रहे बिजली कनेक्शन को अपने पक्ष में ट्रांसफर कराना चाहता हो। इसे विद्युत विभाग या संबंधित कार्यालय में आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-A
समक्ष-श्रीमान अधिशाषी अभियन्ता महोदय, उ० प्र० पा० कारपोरेशन लि०
खण्ड/उपखण्ड-................................. जनपद-............................
शपथ पत्र (मृत्यु उपरांत अपने पक्ष में बिजली कनेक्शन ट्रांसफर)
मैं..................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी के................................................................................. बिजली कनेक्शन मकान/दुकान स्थित.................................................................. तहसील-................................. जनपद-.............................. पर लगा है जिसका खाता संख्या-.......................................... है जिनकी मृत्यु दिनांक-............................ को हो गई है।
धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी उक्त बिजली कनेक्शन परिवार की सहमति से बिजली कनेक्शन धारक की मृत्यु उपरांत अपने नाम ट्रांसफर करवाना चाहते/चाहती है।
धारा-3यह कि उक्त बिजली कनेक्शन पर किसी भी प्रकार का कोई पारिवारिक वाद-विवाद नहीं है और न ही कोई वाद-विवाद किसी न्यायालय या बिजली विभाग में लंबित है।
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता4 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com