KACHEHRI UP

मृत्यु उपरांत बिजली ट्रांसफर सदस्यों NOC

Format No: KA/UP84 Department / Category: विधुत विभाग

मृत्यु उपरांत बिजली ट्रांसफर सदस्यों NOC ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन में आसानी से लगाएं।

फॉर्मेट विवरण

यह मृत्यु उपरांत बिजली कनेक्शन ट्रांसफर सदस्यों NOC format, जिसका format number KA/UP84 है, विधुत विभाग से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

मृत्यु उपरांत बिजली कनेक्शन ट्रांसफर सदस्यों NOC एक सहमति दस्तावेज है, जिसका उपयोग कनेक्शन धारक की मृत्यु के बाद बिजली कनेक्शन को किसी उत्तराधिकारी या संबंधित आवेदक के पक्ष में ट्रांसफर कराने के लिए किया जाता है। इसमें परिवार के सदस्यों या संबंधित पक्षों की सहमति, पहचान और जरूरी विवरण शामिल किए जाते हैं। यह NOC तब उपयोगी होती है जब मृतक के नाम से चल रहे बिजली कनेक्शन को किसी एक सदस्य के नाम स्थानांतरित कराना हो और अन्य सदस्यों की सहमति आवश्यक हो। इसे विद्युत विभाग या संबंधित कार्यालय में आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-B

समक्ष-श्रीमान अधिशाषी अभियन्ता महोदय, उ० प्र० पा० कारपोरेशन लि०

खण्ड/उपखण्ड-................................. जनपद-............................

शपथ पत्र (मृत्यु उपरांत बिजली कनेक्शन ट्रांसफर सदस्यों NOC)

मैं..................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-

धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी के................................................................................... बिजली कनेक्शन मकान/दुकान स्थित.................................................................. तहसील-................................. जनपद-.............................. पर लगा है जिसका खाता संख्या-...................................... है जिनकी मृत्यु दिनांक-............................ को हो गई है।

धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी उक्त बिजली कनेक्शन परिवार की सहमति से कनेक्सन धारक की मृत्यु उपरांत....................................... पुत्र/पत्नी-............................................... निवासी-......................................................... तहसील-...................................... जनपद-............................... के नाम ट्रांसफर करवाना चाहता/चाहती है।

धारा-3यह कि उक्त बिजली कनेक्शन................................................. के नाम ट्रांसफर कर दिया जाये जिसमे शपथी/शपथिनी को किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है और न ही भविष्य में कभी होगी।

धारा-4यह कि उक्त बिजली कनेक्शन पर किसी भी प्रकार का कोई पारिवारिक वाद-विवाद नहीं है और न ही कोई वाद-विवाद किसी न्यायालय या बिजली विभाग में लंबित है।

धारा-5यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

सत्यापन:-

मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता5 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी


Open Dashboard Format

www.kachehriup.com