KACHEHRI UP

मुद्रा योजना ऋण आवेदन हेतु शपथ

Format No: KA/UP89 Department / Category: बैंक/फाइनेंस

मुद्रा योजना ऋण शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर लोन आवेदन हेतु तैयार करें।

फॉर्मेट विवरण

यह मुद्रा योजना ऋण format, जिसका format number KA/UP89 है, बैंक/फाइनेंस से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

मुद्रा योजना ऋण आवेदन फॉर्म छोटे व्यवसाय, दुकान, स्वरोजगार या नए व्यापार के लिए ऋण प्राप्त करने हेतु उपयोग किया जाने वाला महत्वपूर्ण फॉर्म है। इसमें आवेदक का नाम, व्यवसाय विवरण, आय, पता और ऋण से जुड़ी आवश्यक जानकारी दर्ज की जा सकती है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-B

समक्ष-श्रीमान शाखा प्रबंधक महोदय,

...............................................................................................

शपथ पत्र (मुद्रा योजना ऋण)

मैं..................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-

धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी का उपरोक्त अंकित नाम व पता सही है तथा शपथी/शपथिनी उपरोक्त पते का/की स्थायी निवासी है।

धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी आपकी बैंक शाखा से मु0-................................... रुपया का ऋण ............................................................. का कारोबार/दुकान करने हेतु मुद्रा योजना के अंतर्गत प्राप्त करना चाहता/चाहती है। उक्त व्यवसाय करने का शपथी/शपथिनी को पर्याप्त अनुभव है।

धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी ने इससे पूर्व मुद्रा योजना के अंतर्गत कोई लाभ प्राप्त नहीं किया है।

धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी किसी भी बैंक/वित्तीय संस्था आदि का बकायेदार अथवा डिफॉल्टर नहीं है।

धारा-5यह कि शपथी/शपथिनी ने बैंक के नियमों व शर्तों को भली-भांति समझ लिया है तथा शपथी/शपथिनी उनका पूर्णतः पालन करेगा/करेगी।

धारा-6यह कि शपथी/शपथिनी प्राप्त ऋण की राशि बैंक के नियमानुसार समय से मय ब्याज अदा करेगा/करेगी तथा जब तक ऋण की पूर्ण अदायगी नहीं हो जाती, तब तक अपनी दुकान/व्यवसाय बंद नहीं करेगा/करेगी।

धारा-7यह कि शपथी/शपथिनी सही तथ्यों के साथ यह शपथ-पत्र श्रीमान जी की सेवा में प्रस्तुत कर रहा/रही है

धारा-8यह कि शपथी/शपथिनी ने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

सत्यापन:-

मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता8 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी


Open Dashboard Format

www.kachehriup.com