KACHEHRI UP

नया परिवार रजिस्टर हेतु शपथ पत्र फॉर्मेट

Format No: KA/UP15 Department / Category: स्थानीय विभाग

नया परिवार रजिस्टर हेतु शपथ पत्र online fill, edit, print और PDF download करें। नया रजिस्टर बनवाने के लिए आसान फॉर्मेट पाएँ।

फॉर्मेट विवरण

यह नया परिवार रजिस्टर हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP15 है, स्थानीय विभाग से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

यह नया परिवार रजिस्टर हेतु शपथ पत्र फॉर्मेट तब उपयोग होता है जब नए परिवार रजिस्टर के लिए जानकारी को शपथ के रूप में प्रस्तुत करना होता है। इसमें आवेदक परिवार के सभी सदस्यों की सही जानकारी भरता है, जिससे विभाग को सत्यापन में सुविधा मिलती है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-B

समक्ष-श्रीमान................................................. महोदय,

.............................................................

शपथ पत्र (नया परिवार रजिस्टर)

मैं .................................. आयु लगभग ......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी ........................................ पता ग्राम/मोहल्ला-...................................................................... तहसील-......................... जनपद-............................ का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-

धारा-1 यह कि शपथी/शपथिनी के परिवार का परिवार रजिस्टर अब तक किसी भी शासन/प्रशासनिक प्राधिकरण द्वारा जारी नहीं किया गया है। मुझे व्यक्तिगत एवं अनिवार्य सरकारी कार्य हेतु परिवार रजिस्टर बनवाकर उसकी प्रमाणित नकल प्राप्त करनी है। जिसका पूर्ण विवरण निम्न है-

क्र.सं.

नाम

पिता/पति का नाम

जन्म तिथि

सम्बन्ध

1-

2-

3-

4-

5-

धारा-2 यह कि शपथी/शपथिनी के जाति/धर्म तथा मूल पते के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान/सभासद /चेयरमैन/तहसील द्वारा जाति/निवास प्रमाण पत्र/सम्मानित व्यक्ति द्वारा या अन्य द्वारा जाति/निवास प्रमाण पत्र संलग्नक है।

धारा-3 यह कि शपथी/शपथिनी सविनय सूचित करता/करती हूँ कि शपथी/शपथिनी के परिवार का संबंध किसी अन्य स्थान पर परिवार रजिस्टर नकल के रूप में दर्ज नहीं है। परिवार से संबंधित पूर्ण विवरण व आवश्यक दस्तावेज संलग्न शपथ-पत्र में स्पष्ट रूप से अंकित किए गए हैं।

धारा-4 यह कि उपरोक्त परिवार के सभी सदस्य उपरोक्त पते पर ही निवास करते है।

धारा-5 यह कि शपथी/शपथिनी के परिवार का परिवार रजिस्टर जारी कर प्रमाणित प्रति दिये जाने की आवश्यकता है।

धारा-6 यह  कि शपथी/शपथिनी ने किसी भी तथ्य को छिपाया नहीं है और न ही कोई गलत बयान दिया है।

         ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

सत्यापन:-

मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता6 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील...................................................... में दिनांक-................................ किया गया।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com