नया राशन कार्ड प्रार्थना पत्र ऑनलाइन भरें
नया राशन कार्ड प्रार्थना पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु तैयार फॉर्म पाएं।
फॉर्मेट विवरण
यह नया राशन कार्ड हेतु प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP183 है, खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
नया राशन कार्ड हेतु प्रार्थना पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब कोई व्यक्ति या परिवार नया राशन कार्ड बनवाने के लिए संबंधित विभाग में आवेदन देना चाहता हो। इसमें आवेदक का नाम, पता, परिवार के सदस्यों की जानकारी और आवश्यक विवरण दर्ज किए जा सकते हैं। यह प्रार्थना पत्र खाद्य एवं रसद विभाग, जनसेवा केंद्र या संबंधित कार्यालय में नया राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में उपयोगी होता है। सही जानकारी भरकर आवेदक अपनी पात्रता और आवश्यक जानकारी प्रस्तुत कर सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-A
सेवा में,
श्रीमान......................................... महोदय,
..............................................................
विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते नया राशन कार्ड बनाये जाने के सम्बन्ध में
महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-.......................... जनपद-........................... का/की निवासी है तथा परिवार सहित वर्तमान में निवास कर रहा/रही है, किन्तु प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार का राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है। जो प्रार्थी/प्रार्थिनी अपने परिवार के लिए नया राशन कार्ड बनवाना चाहता/चाहती है। इस संबंध में प्रार्थी/प्रार्थिनी ने ऑनलाइन आवेदन भी कर दिया है, जिसकी आवेदन संख्या-.................................... है। मेरे परिवार की समस्त श्रोतो से वार्षिक आय-............................/- रुपये है। प्रार्थी/प्रार्थिनी एवं उसका परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत राशन कार्ड हेतु निर्धारित ग्रामीण/शहरी सभी मानकों को पूर्ण करता/करती है। प्रार्थी/प्रार्थिनी का निवास क्षेत्र ग्राम पंचायत / नगर पंचायत / नगर पालिका / नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आता है। प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार में कुल-................. सदस्य हैं, जिनके विवरण निम्न है-
|
क्र.सं. |
नाम |
पिता/पति का नाम |
आधार कार्ड संख्या |
मुखिया से सम्बन्ध |
|
1- |
||||
|
2- |
||||
|
3- |
||||
|
4- |
||||
|
5- |
जिनका विवरण ऑनलाइन आवेदन पत्र में अंकित किया जा चुका है। प्रार्थी/प्रार्थिनी द्वारा आवेदन पत्र में भरी गई समस्त जानकारी सही एवं सत्य है। परिवार का कोई वैध राशन कार्ड पूर्व में निर्गत नहीं है प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार का राशन कार्ड बन जाने पर प्रार्थी/प्रार्थिनी शासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों एवं शर्तों का पालन करेगा/करेगी।
अत: श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी के ऑनलाइन आवेदन पत्र एवं अभिलेखों पर विचार करते हुए प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार का नया राशन कार्ड शीघ्र बनवाने/स्वीकृत करने की कृपा करें।
आपकी महान कृपा होगी।
दिनांक-
प्रार्थी/प्रार्थिनी
नाम-......................................
पिता/पत्नी-.............................
पता-......................................
............................................
मोबाईल नम्बर-.........................
www.kachehriup.com