KACHEHRI UP

नया राशन कार्ड शपथ पत्र ऑनलाइन भरें

Format No: KA/UP184 Department / Category: खाद्य एवं रसद विभाग

नया राशन कार्ड शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर आवेदन हेतु दस्तावेज तैयार करें।

फॉर्मेट विवरण

यह नया राशन कार्ड हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP184 है, खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

नया राशन कार्ड हेतु शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब कोई व्यक्ति या परिवार नया राशन कार्ड बनवाने के लिए अपनी जानकारी और पात्रता के संबंध में लिखित घोषणा देना चाहता हो। इस शपथ पत्र में आवेदक अपनी पहचान, परिवार के सदस्यों का विवरण, पता और दिए गए तथ्यों की सत्यता घोषित करता है। इसे खाद्य एवं रसद विभाग, जनसेवा केंद्र या संबंधित कार्यालय में राशन कार्ड आवेदन के साथ लगाया जा सकता है।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-A

सक्षम-श्रीमान........................................ महोदय,

.........................................................

 शपथ पत्र (नया राशन कार्ड हेतु)

मैं.................................. आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-............................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-

धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी ग्राम/मोहल्ला-...................................................................... तहसील-.......................... जनपद-........................... का/की निवासी है तथा परिवार सहित वर्तमान में निवास कर रहा/रही है, तथा शपथी/शपथिनी के परिवार का राशन कार्ड अभी तक नहीं बना है।

धारा-2यह कि शपथी/शपथिनी अपने परिवार के लिए नया राशन कार्ड बनवाना चाहता/चाहती है। इस संबंध में शपथी/शपथिनी ने ऑनलाइन आवेदन भी कर दिया है, जिसकी आवेदन संख्या-.................................... है।

धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी के परिवार की समस्त श्रोतो से वार्षिक आय-............................/- रुपये है। शपथी/शपथिनी एवं उसका परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत राशन कार्ड हेतु निर्धारित ग्रामीण/शहरी सभी मानकों को पूर्ण करता/करती है।  

धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी का निवास क्षेत्र ग्राम पंचायत / नगर पंचायत / नगर पालिका / नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आता है। प्रार्थी/प्रार्थिनी के परिवार में कुल-................. सदस्य हैं, जिनके विवरण निम्न है-

क्र.सं.

नाम

पिता/पति का नाम

आधार कार्ड संख्या

मुखिया  से सम्बन्ध

1-

2-

3-

4-

5-

जिनका विवरण ऑनलाइन आवेदन पत्र में अंकित किया जा चुका है।

धारा-5यह कि शपथी/शपथिनी द्वारा आवेदन पत्र में भरी गई समस्त जानकारी सही एवं सत्य है। परिवार का कोई वैध राशन कार्ड पूर्व में निर्गत नहीं है शपथी/शपथिनी के परिवार का राशन कार्ड बन जाने पर शपथी/शपथिनी शासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों एवं शर्तों का पालन करेगा/करेगी।

धारा-6यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

सत्यापन:-

मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता6 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com