नए नाम प्रकाशन शपथ पत्र ऑनलाइन भरें
नए नाम प्रकाशन शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर समाचार पत्र प्रकाशन हेतु तैयार करें।
फॉर्मेट विवरण
यह नाए नाम के सम्बन्ध में समाचार पत्र में प्रकाशन हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP238 है, समाचार पत्र प्रकाशन से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
नए नाम के सम्बन्ध में समाचार पत्र में प्रकाशन हेतु शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब कोई व्यक्ति अपना नया नाम सार्वजनिक रूप से घोषित करने या समाचार पत्र में प्रकाशित कराने के लिए लिखित घोषणा देना चाहता हो।3 इस शपथ पत्र में आवेदक अपना पुराना नाम, नया नाम और दिए गए तथ्यों की सत्यता घोषित करता है। इसे समाचार पत्र कार्यालय, नोटरी, प्रशासनिक कार्यालय या नाम परिवर्तन से संबंधित अन्य आवश्यक प्रक्रिया में उपयोग किया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-C
समक्ष-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (नाए नाम के सम्बन्ध में समाचार पत्र में प्रकाशन हेतु)
मैं........................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी................................................................ पूर्व में अपने अभिलेखों में उक्त नाम से प्रचलित था/थी, किन्तु व्यक्तिगत कारणों से शपथी/शपथिनी द्वारा अपना नाम परिवर्तित कर.......................................................... रखा गया है। तथा पूर्व नाम एवं परिवर्तित नाम दोनों एक ही व्यक्ति के हैं जो शपथी/शपथिनी ही है एवं शपथी/शपथिनी भविष्य में.................................................. नाम से ही अभिलेखों में प्रचलित/दर्ज रहेंगे।
धारा-2यह कि उपरोक्त दोनों नाम का अंतर व्यक्तिगत कारणों से हुआ है तथा शपथी/शपथिनी भविष्य में परिवर्तित नए नाम से प्रचलित बतौर अभिलेख रहेंगे।
धारा-3यह कि शपथी/शपथिनी द्वारा पूर्व नाम के स्थान पर नवीन नाम ग्रहण करने का कारण पूर्णतः व्यक्तिगत है। उक्त नाम परिवर्तन किसी प्रकार की धोखाधड़ी, कपट, छल या किसी व्यक्ति/संस्था से स्वयं को छिपाने के उद्देश्य से नहीं किया गया है। तथा शपथी/शपथिनी के पूर्व नाम से संबंधित कोई वाद, विवाद अथवा न्यायालयीन प्रकरण न तो वर्तमान में लंबित है और न ही पूर्व में कभी विद्यमान रहा है।
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी उक्त दोनों नामो के सम्बन्ध में समाचार पत्र में सूचना प्रकाशित कराना चाहता/चाहती है।
धारा-5यह कि उक्त दोनों नामों के संबंध में किसी भी न्यायालय/प्राधिकरण/विभाग में कोई वाद, विवाद, मुकदमा अथवा आपत्ति लंबित नहीं है तथा न ही किसी व्यक्ति द्वारा कोई दावा/आपत्ति प्रस्तुत की गई है।
धारा-6यह कि शपथी/शपथिनी ने किसी भी तथ्य को छुपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता6 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com