KACHEHRI UP

ऑफलाइन मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन करने हेतु प्रार्थना पत्र

Format No: KA/UP142 Department / Category: स्थानीय विभाग

ऑफलाइन मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन करने हेतु प्रार्थना पत्र online fill, edit, print और PDF download करें। डिजिटल अपडेट के लिए सही फॉर्मेट पाएँ।

फॉर्मेट विवरण

यह ऑफ़लाइन मृत्यु प्रमाण-पत्र को ऑनलाइन करने हेतु प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP142 है, स्थानीय विभाग से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

यह ऑफलाइन मृत्यु प्रमाण पत्र को ऑनलाइन करने हेतु प्रार्थना पत्र फॉर्मेट उन स्थितियों में उपयोग किया जाता है जब पहले से जारी प्रमाण पत्र को डिजिटल रिकॉर्ड में जोड़ना हो। इसमें आवेदक संबंधित विवरण भरकर विभाग में जमा करता है, जिससे ऑनलाइन अपडेट प्रक्रिया शुरू हो सके।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-E

सेवा में,

श्रीमान........................................ महोदय,

........................................................

विषय-प्रार्थना पत्र वास्ते ऑफ़लाइन मृत्यु प्रमाण-पत्र को ऑनलाइन मृत्यु प्रमाण पत्र बनाये जाने के सम्बन्ध में

महोदय,

सविनय निवेदन है कि प्रार्थी/प्रार्थिनी का/की/के..................................................................... की मृत्यु दिनांक-......................... को स्थित-................................................................................ पर हो गई थी तथा उक्त मृतक का मृत्यु प्रमाण-पत्र कार्यालय-......................................................................................... से ऑफ़लाइन निर्गत किया गया था, जिसका क्रमांक संख्या-............................................................ तथा निर्गमन दिनांक-..................... है। जिसे वर्तमान में उक्त मृत्यु प्रमाण-पत्र की ऑनलाइन पोर्टल पर प्रविष्टि/ऑनलाइन प्रमाण-पत्र की आवश्यकता है, जो न्यायहित में उक्त मृत्यु प्रमाण-पत्र को ऑनलाइन प्रणाली में बनाया/उपलब्ध कराया जाना आवश्यक व उचित है। उक्त मृतक के सम्बन्ध में अब तक ऑनलाइन पोर्टल पर कोई आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है और न ही ऑनलाइन माध्यम से कोई मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी हुआ है।

अतः श्रीमान जी से सविनय निवेदन है कि उक्त मृतक के पूर्व में निर्गत ऑफलाइन मृत्यु प्रमाण-पत्र को ऑनलाइन पोर्टल पर प्रविष्ट/ऑनलाइन मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत कराए जाने की कृपा करें।

दिनांक-

प्रार्थी/प्रार्थिनी

नाम-......................................

पिता/पत्नी-.............................

पता-......................................

............................................

मोबाईल नम्बर-.........................

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com