पैन कार्ड संशोधन शपथ पत्र ऑनलाइन भरें व प्रिंट करें
पैन कार्ड संशोधन शपथ पत्र ऑनलाइन fill, edit, print करें और PDF download कर सुधार आवेदन हेतु तैयार दस्तावेज पाएं।
फॉर्मेट विवरण
यह पैन कार्ड संशोधन हेतु हिंदी शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP285 है, आयकर विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
पैन कार्ड संशोधन हेतु हिंदी शपथ पत्र उस स्थिति में उपयोग किया जाता है जब PAN Card में दर्ज नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पता, हस्ताक्षर या अन्य जानकारी में सुधार कराना हो। यह शपथ पत्र आवेदक द्वारा अपनी पहचान और संशोधित जानकारी की सत्यता घोषित करने के लिए दिया जाता है। इसे पैन कार्ड सुधार आवेदन, जनसेवा केंद्र, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया या संबंधित कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज के रूप में लगाया जा सकता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-A
समक्ष-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (पैन कार्ड संशोधन हेतु)
मैं........................................ आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी का पैन कार्ड संख्या-............................... जारी है जिसमे कुछ विवरण त्रुटिवश गलत अंकित है जो गलत विवरण निम्न है-
|
क्र. सं. |
गलत विवरण |
सही विवरण |
सही दस्तावेज का नाम |
|
1- |
उक्त पैन कार्ड को सही दस्तावेज के अनुसार संशोधन कर सही विवरण दर्ज किया जाना न्यायोचित है।
धारा-2यह कि उक्त पैन कार्ड संख्या प्रार्थी/प्रार्थिनी का ही है तथा पैन कार्ड व सही अभिलेख पर अंकित विवरण एक ही व्यक्ति के है जो शपथी/शपथिनी है।
धारा-3यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता3 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com