KACHEHRI UP

परिवार रजिस्टर अलग दर्ज शपथ पत्र फॉर्मेट

Format No: KA/UP19 Department / Category: स्थानीय विभाग

परिवार रजिस्टर अलग दर्ज करने हेतु शपथ पत्र online fill, edit, print और PDF download करें। अलग रजिस्टर हेतु सही फॉर्मेट पाएँ।

फॉर्मेट विवरण

यह परिवार रजिस्टर अलग दर्ज करने हेतु शपथ पत्र format, जिसका format number KA/UP19 है, स्थानीय विभाग से संबंधित है।

फॉर्मेट का उद्देश्य

यह परिवार रजिस्टर अलग दर्ज करने हेतु शपथ पत्र फॉर्मेट तब उपयोग होता है जब किसी परिवार या सदस्य को अलग रजिस्टर में दर्ज करवाना हो। इसमें आवेदक अपनी और परिवार से जुड़ी जानकारी शपथ के रूप में प्रस्तुत करता है, जिससे विभाग को सही विवरण मिल सके।

उपलब्ध सुविधाएँ

इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।

Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू

G-D

समक्ष-श्रीमान................................................. महोदय,

.............................................................

शपथ पत्र (परिवार रजिस्टर अलग दर्ज करने हेतु)

मैं .................................. आयु लगभग ......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी ........................................ पता ग्राम/मोहल्ला-................................................................................ तहसील-............................. जनपद-.............................. का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-

धारा-1 यह कि शपथी/शपथिनी अपने माता-पिता/सास-ससुर के परिवार से अलग निवास कर रहा/रही है जिसके कारण अपने परिवार का परिवार रजिस्टर अलग दर्ज करवाना चाहता/चाहती है व उसमे अपने परिवार के सभी सदस्यों के नाम दर्ज कर परिवार रजिस्टर नकल लेना चाहता/चाहती है जिसका पूर्ण विवरण निम्न है-

अलग परिवार रजिस्टर में दर्ज किये जाने वाले नाम/पुराने परिवार रजिस्टर से हटाये जाने वाले नाम

क्र.सं.

नाम

पिता/पति का नाम

जन्म तिथि

सम्बन्ध

1-

2-

3-

4-

5-

धारा-2 यह कि शपथी/शपथिनी के जाति धर्म तथा मूल पते के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान सभासद /चेयरमैन/तहसील द्वारा जाति प्रमाण पत्र/सम्मानित व्यक्ति द्वारा या अन्य द्वारा जाति प्रमाण पत्र संलग्नक है।

धारा-3 यह कि शपथी/शपथिनी के परिवार का परिवार रजिस्टर किसी अन्य स्थान पर नहीं बना है और न ही उपरोक्त किसी भी सदस्यों के नाम किसी अन्य स्थान के परिवार रजिस्टर में अंकित है।

धारा-4 यह कि उपरोक्त परिवार के सभी सदस्य उपरोक्त पते पर ही निवास करते है।

धारा-5 यह कि शपथी/शपथिनी के परिवार रजिस्टर को अलग दर्ज कर उसमे सभी सदस्यों के नाम दर्ज कर व नकल दिये जाने की आवश्यकता है।

धारा-6 यह कि शपथी/शपथिनी ने किसी भी तथ्य को छिपाया नहीं है और न ही कोई गलत बयान दिया है।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

सत्यापन:-

मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता6 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील...................................................... में दिनांक-................................ किया गया।

ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी

Open Dashboard Format

www.kachehriup.com