परिवार रजिस्टर अलग करने हेतु NOC प्रार्थना पत्र
परिवार रजिस्टर अलग करने हेतु NOC प्रार्थना पत्र online fill, edit, print और PDF download करें। सहमति पत्र के लिए आसान फॉर्मेट पाएँ।
फॉर्मेट विवरण
यह परिवार रजिस्टर अलग करने हेतु सहमति पत्र NOC प्रार्थना पत्र format, जिसका format number KA/UP146 है, स्थानीय विभाग से संबंधित है।
फॉर्मेट का उद्देश्य
यह परिवार रजिस्टर अलग करने हेतु सहमति पत्र NOC प्रार्थना पत्र फॉर्मेट तब उपयोग किया जाता है जब किसी सदस्य या परिवार को अलग रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए अन्य सदस्यों की सहमति आवश्यक होती है। इसमें आवेदक संबंधित जानकारी और सहमति विवरण भरकर विभाग या ग्राम पंचायत में आवेदन करता है।
उपलब्ध सुविधाएँ
इस पेज पर उपलब्ध फॉर्मेट को उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार online fill, edit, print और PDF download कर सकता है। यह सुविधा free use के लिए है और आवेदन, प्रार्थना पत्र, शपथ पत्र, एफिडेविट या अन्य दस्तावेज तैयार करने में मदद करती है। कचेहरी UP पर ऐसे कई उपयोगी format निशुल्क उपलब्ध हैं, जिन्हें कोई भी अपने काम के अनुसार उपयोग कर सकता है।
Format Preview / फॉर्मेट प्रीव्यू
G-I
सक्षम-श्रीमान........................................ महोदय,
.........................................................
शपथ पत्र (परिवार रजिस्टर अलग करने हेतु सहमति पत्र NOC)
मैं..................................... आयु लगभग......... वर्ष पुत्र/पुत्री/पत्नी.................................... पता ग्राम/मोहल्ला-....................................................................... तहसील-....................... जनपद-......................... का/की स्थाई/अस्थाई निवासी/निवासिनी है तथा सशपथ निम्न बयान करता/करती हूँ:-
धारा-1यह कि शपथी/शपथिनी का परिवार रजिस्टर कार्यालय ...................................................................... में परिवार रजिस्टर संख्या/प्रष्ठ/क्रमांक संख्या ......................... पर अंकित है, जो सही व सत्य है।
धारा-2यह कि उक्त परिवार रजिस्टर में ............................................................. पुत्र/पुत्री/पत्नी .......................................................... तथा उसके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम अंकित हैं, किन्तु वर्तमान समय में वह अपने परिवार सहित शपथी/शपथिनी से अलग रह रहा/रही है तथा उसका रहन-सहन, व पारिवारिकव्यवस्था अलग है।
धारा-3यह कि उपरोक्त व्यक्ति एवं उसके परिवार के सदस्यों का नाम शपथी/शपथिनी के परिवार रजिस्टर से अलग कर उनका अलग परिवार रजिस्टर दर्ज किया जाना आवश्यक है। जिन सदस्यों के नाम अलग किये जाने हैं, उनका विवरण निम्न है-
......................................................................................................................................................... ..........................................................................................................................................................
धारा-4यह कि शपथी/शपथिनी को उपरोक्त व्यक्तियों के नाम वर्तमान परिवार रजिस्टर से हटाकर अलग परिवार रजिस्टर दर्ज किया जाये तथा शपथी/शपथिनी के परिवार की प्रमाणित छायाप्रति उपलब्ध कराई जाये। शपथी/शपथिनी को उक्त परिवार रजिस्टर अलग दर्ज किये जाने पर कोई आपत्ति नहीं है और न ही भविष्य में कभी कोई आपत्ति होगी।
धारा-5यह कि परिवार रजिस्टर अलग किये जाने का यह निवेदन वास्तविक अलग निवास एवं अलग पारिवारिक व्यवस्था के आधार पर किया जा रहा है, न कि किसी अनुचित लाभ प्राप्त करने अथवा किसी तथ्य को छिपाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
धारा-6यह कि जिन व्यक्तियों का परिवार रजिस्टर अलग दर्ज किया जाना प्रस्तावित है, उनका शपथी/शपथिनी से किसी प्रकार का कोई वाद-विवाद, स्वामित्व-विवाद अथवा अन्य पारिवारिक विवाद लंबित नहीं है।
धारा-7यह कि शपथी/शपथिनीने किसी प्रकार का कोई तथ्य छिपाया नहीं है।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
सत्यापन:-
मैं शपथी/शपथिनी सत्यापित करता/करती हूँ कि इस शपथ-पत्र की धारा 1ता7 मेरे निजी ज्ञान से सही व सत्य हैं, जिसका सत्यापन कचेहरी/तहसील......................................................... में दिनांक-............................. किया गया।
ह०/नि०अं०शपथी/शपथिनी
www.kachehriup.com